धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर छिड़ा संग्राम : 2 गुट भिड़े, समर्थकों ने जाम किया हाईवे

समर्थकों ने विरोध के जवाब में नेशनल हाईवे-39 पर जाम लगा दिया

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर छिड़ा संग्राम : 2 गुट भिड़े, समर्थकों ने जाम किया हाईवे
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण और भगवान राम को लेकर की गई कथित टिप्पणी पर मध्य प्रदेश के छतरपुर में विवाद गहरा गया। विरोध और समर्थन में 2 गुट आमने-सामने आ गए।

छतरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण और भगवान राम को लेकर की गई कथित टिप्पणी पर मध्य प्रदेश के छतरपुर में विवाद गहरा गया। विरोध और समर्थन में 2 गुट आमने-सामने आ गए। यादव महासभा ने शास्त्री के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया, वहीं उनके समर्थकों ने विरोध के जवाब में नेशनल हाईवे-39 पर जाम लगा दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया। विवाद के मद्देनजर बृजपुरा के पास तनावपूर्ण हालात बन गए। यादव महासभा के कार्यकर्ताओं ने बागेश्वर धाम की ओर कूच कर प्रदर्शन करने की कोशिश की। संगठन ने शास्त्री की टिप्पणी को भगवान श्रीकृष्ण के प्रति आपत्तिजनक बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। साथ ही बागेश्वर धाम बंद कराने की चेतावनी भी दी थी। दूसरी ओर, शास्त्री के समर्थकों ने इस विरोध को हिंदुओं के बीच फूट डालने की कोशिश करार दिया।

दोनों पक्षों के आमने-सामने आने की आशंका को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश भी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दूसरे थानों और जिले के बाहर से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। छतरपुर एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की गई है। सभी संबंधित पक्षों और आयोजकों से बातचीत के बाद कार्यक्रम की अनुमति दी गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन और तकनीकी निगरानी के जरिए भी नजर रख रही है। एसपी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाले लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस सतर्क है।
 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पुष्कर मेले में पहली बार दंगल का आयोजन होगा, छह वर्गों में चुने जाएंगे विजेता पुष्कर मेले में पहली बार दंगल का आयोजन होगा, छह वर्गों में चुने जाएंगे विजेता
अजमेर के अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में पहली बार 22 और 23 नवंबर को मेला मैदान में 'दंगल' आयोजित होगा। राजस्थान...
'भारत आर्थिक आपदा में नहीं, तेजी से तरक्की कर रहा', राहुल गांधी पर पीएम मोदी का पलटवार
बानसूर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात एएम-8584 गिरोह के सरगना समेत 7 गिरफ्तार, 14 हथियार बरामद 
Congress जल्द जारी करेगी नए राष्ट्रीय सचिवों की सूची, 24 नए नामों पर लगी मुहर
आर्यवर्धन की मौत पर योगी का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- गुंडे-माफिया कभी सीधे नहीं हो सकते
गाड़ी मालिकों के लिए बड़ी खबर! नई BS-6 निजी गाड़ियों को अब 3 साल तक PUC से राहत, सरकार ने बदले प्रदूषण जांच के नियम
चीन, अमेरिका और रूस के बीच सकारात्मक संबंध विकल्प नहीं, बल्कि जरूरत: शी जिनपिंग