चुनावी तैयारी : कांग्रेस कर रही असम पर फोकस!, पार्टी मुख्यालय में जुड़े तमाम बड़े नेता, राज्य से जुड़े सवाल दागे; मोदी को बड़े पैमाने पर हो रहा भ्रष्टाचार क्यों नहीं नजर आता? 

राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा को लेकर सवाल दागे

चुनावी तैयारी : कांग्रेस कर रही असम पर फोकस!, पार्टी मुख्यालय में जुड़े तमाम बड़े नेता, राज्य से जुड़े सवाल दागे; मोदी को बड़े पैमाने पर हो रहा भ्रष्टाचार क्यों नहीं नजर आता? 

कांग्रेस नेताओं ने पूछा कि आखिर पीएम मोदी को असम में बड़े पैमाने पर हो रहा भ्रष्टाचार क्यों नहीं नजर आता? राज्य में कई क्षेत्रों में अवैध काम हो रहे हैं।

नई दिल्ली। अगले साल मार्च-अप्रैल में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल एवं असम जैसे राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, लेकिन इन सबमें कांग्रेस को अपने लिए सबसे ज्यादा संभावनाएं असम में नजर आ रही हैं। इसीलिए सोमवार को पार्टी मुख्यालय में असम से जुड़े तमाम बड़े एवं महत्वपूर्ण नेता जुटे। इन नेताओं पीएम मोदी से राज्य से जुड़े सवाल दागे। अवसर था पीएम मोदी की असम दौरा। एआईसीसी मुख्यालय में असम प्रभारी एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह एवं लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के उपनेता गौरव गोगोई ने पीएम मोदी से राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा को लेकर सवाल दागे। 

कांग्रेस नेताओं ने पूछा कि आखिर पीएम मोदी को असम में बड़े पैमाने पर हो रहा भ्रष्टाचार क्यों नहीं नजर आता? राज्य में कई क्षेत्रों में अवैध काम हो रहे हैं। जिसे राज्य सरकार का संरक्षण प्राप्त है। इसके बावजूद सीएम सरमा को कोई रोकने टोकने वाला नहीं है। गौरव गोगोई ने बताया कि भाजपा सरकार अपने वादे तक पूरा नहीं कर पा रही है। बल्कि सीएम सरमा जुमले उछालते हैं। वहीं, नौगांव से लोकसभा सांसद रकीबुल हसन ने सीएम सरमा पर प्रतिबंधित संगठन उल्फा के साथ संबंध रखने का आरोप जड़ दिया। 

Tags: Congress

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कमजोर वर्ग के बच्चों की छात्रवृत्ति में हुई बड़ी कटौती : कांग्रेस ने लगाया पिछड़ा और अल्पसंख्यक के छात्रों की छात्रवृत्ति हड़पने का आरोप, खड़गे ने कहा -  सबका साथ, सबका विकास का नारा कमजोर वर्गों का उड़ाता है मजाक कमजोर वर्ग के बच्चों की छात्रवृत्ति में हुई बड़ी कटौती : कांग्रेस ने लगाया पिछड़ा और अल्पसंख्यक के छात्रों की छात्रवृत्ति हड़पने का आरोप, खड़गे ने कहा -  सबका साथ, सबका विकास का नारा कमजोर वर्गों का उड़ाता है मजाक
ये शर्मनाक सरकारी आँकड़े बताते हैं कि सरकार ने लाभार्थियों के सभी छात्रवृत्ति मे भारी कटौती तो की है। साथ...
आर्थिक विकास को बढ़ाएगा दुर्लभ धातु उद्योग का विकास : यह क्षेत्र आधुनिक अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन आधार, पुतिन ने कहा- धातु भंडार के मामले में रूस दुनिया के अग्रणी देशों में से एक 
गर्मी शुरु होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में फिर लगेगी आग : दमकलों की बढ़ जाती है भागदौड़, अधिकतर खेतों में नौलाई में लगती है आग
विधानसभा में उठाया मंदिरों के विकास कराने का मुद्दा : मंदिरों के विकास पर 700 करोड़ खर्च करेगी सरकार,  कुमावत ने कहा- सरकार सनातन धर्म के लिए संवेदनशील 
2759 पदों के लिए निकली वाहन चालक भर्ती : इच्छुक उम्मीदवार कर सकते है आवेदन, जानें ऑनलाइन आवेदन की तारीख; बोर्ड ने उम्मीदवारों को क्या दी सलाह?
नीविया इंडिया ने सामंथा रूथ प्रभु को बनाया अपना नया ब्रांड एंबेसडर
सरकार की सदन चलाने की मंशा नहीं : बिना नोटिस के 6 विधायकों को कर दिया निलंबित, पायलट ने कहा- हम बस यही चाहते थे कि वह बयान वापस लिया जाएं