पेपरलीक के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी अभियान : 28 शहरों में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, वेणुगोपाल बोले- छात्रों, युवाओं और जनता की चिंताओं को रखेंगे देश के सामने
कन्हैया कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता करेंगे संबोधित
नई दिल्ली। कांग्रेस पेपर लीक, शिक्षा के निजीकरण, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर 25 जून को देश के 28 शहरों में छात्रों की गूंज नाम से संवाददाता सम्मेलन आयोजित करेगी। पार्टी महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने मंगलवार देर रात बताया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों, युवाओं और आम जनता की चिंताओं तथा नाराजगी को देश के सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि संवाददाता सम्मेलन को कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा, वरिष्ठ नेता इमरान मसूद, प्रियंक खरगे, रागिनी नायक, गौरव गोगोई, कन्हैया कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम के तहत भुवनेश्वर में पवन खेड़ा, भोपाल में इमरान मसूद, चेन्नई में प्रियंक खरगे, विजयवाड़ा में रागिनी नायक, दिल्ली में गौरव गोगोई, पुणे में कन्हैया कुमार, चंडीगढ़ में राजीव शुक्ला, देहरादून में रंजीत रंजन, कोलकाता में सुप्रिया श्रीनेत और श्रीनगर में उदय भानु चिब प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

Comment List