कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक : 10 जनपथ पर पंजाब नेताओं का जमावड़ा, इन दिग्गजों को मिल सकती हैं नई जिम्मेदारियां

चुनावी रणनीति पर चर्चा

कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक : 10 जनपथ पर पंजाब नेताओं का जमावड़ा, इन दिग्गजों को मिल सकती हैं नई जिम्मेदारियां
आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर दिल्ली में राहुल गांधी की अध्यक्षता में पंजाब कांग्रेस की दो घंटे लंबी बैठक हुई। बैठक में राजा वड़िंग, चन्नी और बाजवा सहित वरिष्ठ नेता शामिल हुए। अजय माकन की रिपोर्ट के आधार पर बड़े संगठनात्मक बदलावों और नई जिम्मेदारियों की संभावना है। नेताओं ने एकजुटता का दावा किया है।

पंजाब। आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच रविवार को 10 जनपथ पर पंजाब कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक करीब दो घंटे तक चली, जिसमें पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा और भारत भूषण आशु (सिंघला) मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सभी नेताओं से अलग-अलग मुलाकात कर पंजाब की राजनीतिक स्थिति और संगठन को लेकर विस्तार से चर्चा की।

सूत्रों के अनुसार, शनिवार को कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने पंजाब संगठन को लेकर अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंप दी थी। माना जा रहा है कि इसी रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश कांग्रेस में जल्द बड़े संगठनात्मक बदलाव किए जा सकते हैं और कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। बैठक के बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पार्टी का पूरा ध्यान आगामी चुनावों पर है। उन्होंने कहा, "आज चुनावी रणनीति और जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। कांग्रेस में किसी तरह का मतभेद नहीं है। हम पंजाब से आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर करेंगे और उसका वही हाल होगा जो दिल्ली में हुआ।"

पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, "राहुल गांधी ने पंजाब के पांच वरिष्ठ नेताओं को बुलाया था। मैंने अपना पक्ष उनके सामने रखा है। अब जो भी फैसला श्री गांधी लेंगे, हम सभी उसे स्वीकार करेंगे। हम कांग्रेस के समर्पित सिपाही हैं। पार्टी हमें जो भी जिम्मेदारी देगी या नहीं देगी, हम श्री गांधी और कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।" उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेतृत्व ने प्रदेश इकाई नेताओं के बीच खींचतान को दूर करने की कवायद तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को जल्द बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज
खान और उनके ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर विश्वविद्यालय पर ED ने फिर कार्रवाई की। बुधवार को रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में...
गहलोत की दो टूक : सिफारिश नहीं, जमीनी पकड़ वाले कार्यकर्ताओं को दें टिकट
मिस ओशन वर्ल्ड : गाउन राउंड में 20 देशों की सुंदरियों ने लिया हिस्सा, रैंप पर खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइल का प्रदर्शन
RGHS में शामिल होगी CAR-T Cell Therapy, कर्मचारियों और परिजनों को मिलेगी आधुनिक कैंसर उपचार की सुविधा
बसपा का सर्वसमाज में जनाधार बढ़ने से विरोधी बेचैन, मायावती ने कहा- उम्मीदवारों के चयन को लेकर भाजपा समेत विपक्षी दलों में बदलाव होना स्वाभाविक
राजस्व संग्रह की उम्मीदों को झटका, परिवहन विभाग हासिल नहीं कर सका राजस्व वसूली का लक्ष्य
बंगाल में होटल में लगी आग का तांडव : धुएं के बीच फंसे मेहमान, 9 लोगों की मौत