भाकपा ने की कंगना रनौत के बयान की निंदा, कहा- महिलाओं पर टिप्पणियों के लिए मांगे माफी, लोकतांत्रिक संवाद को कमजोर करते है ऐसे बयान

मुख्य न्यायाधीश ने अपने रूख में सुधार किया

भाकपा ने की कंगना रनौत के बयान की निंदा, कहा- महिलाओं पर टिप्पणियों के लिए मांगे माफी, लोकतांत्रिक संवाद को कमजोर करते है ऐसे बयान
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकारी सदस्य के. नारायण ने भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की जेन-जी युवाओं और महिलाओं पर कथित टिप्पणियों की निंदा करते हुए उन्हें गैर-जिम्मेदाराना बताया। कंगना से बिना शर्त सार्वजनिक माफी की मांग।

खम्मम। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकारी सदस्य के. नारायण ने भारतीय जनता पार्टी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत की जेन जी युवाओं और महिलाओं के बारे में कथित अपमानजनक टिप्पणियों की कड़ी निंदा की और उन्हें आपत्तिजनक तथा गैर-जिम्मेदाराना बताया। उन्होंने कहा कि अपनी राय व्यक्त करते समय संयम एवं सम्मान रखना चाहिए, क्योंकि ऐसी टिप्पणियां केवल मतभेद बढ़ाती हैं और लोकतांत्रिक संवाद को कमजोर करती हैं। नारायण ने जवाबदेही की मांग करते हुए  कंगना से उन युवाओं एवं महिलाओं से बिना शर्त सार्वजनिक माफ़ी मांगने को कहा जिनका उनके बयानों से अपमान हुआ।

उन्होंने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की इस बात के लिये भी सराहना की कि उनके पहले दिए गए कॉकरोच वाले बयान से प्रदर्शनकारियों की भावनाएं आहत हुई थीं। नारायण ने एक वीडियो बयान में कहा कि मुख्य न्यायाधीश ने अपने रूख में सुधार किया है और वह सराहनीय कदम है। उनकी प्रतिक्रिया न्यायपालिका की गरिमा को दर्शाती है। गलतियों को स्वीकार करने और उन्हें सुधारने से लोकतांत्रिक संस्थाओं में जनता का भरोसा मजबूत होता है।

 

Read More सीजेपी का दावा: इस्तीफे के बिना सरकार के साथ बैठक का कोई मतलब नहीं, प्रधान को देना पड़ेगा इस्तीफा 

Read More सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जंतर मंतर पर 28 जून से शुरू किया था अनशन

Read More छात्रों के विरोध मामले पर सीजेआई की टिप्पणी, मामले को सुलझाने का दिया अल्टीमेटम!  

 

 

 

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में जल्द आएगी नई टीडीआर नीति, 15 अगस्त तक प्रारूप अंतिम करने की तैयारी राजस्थान में जल्द आएगी नई टीडीआर नीति, 15 अगस्त तक प्रारूप अंतिम करने की तैयारी
प्रदेश में शहरी विकास को गति देने के लिए राज्य सरकार नई टीडीआर नीति लाने की तैयारी कर रही है।...
राहुल गांधी के संबोधन पर लोकसभा में हंगामा, भाजपा ने कहा- यह असंसदीय शब्द  
मुख्य सचिव ने सचिवालय के तीन प्रमुख विभागों का किया औचक निरीक्षण, राजकाज पोर्टल और संसाधनों की समीक्षा
जयपुर कलेक्ट्रेट में ACB की बड़ी कार्रवाई, ADM ईस्ट के पीए को 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा
भाकपा ने की कंगना रनौत के बयान की निंदा, कहा- महिलाओं पर टिप्पणियों के लिए मांगे माफी, लोकतांत्रिक संवाद को कमजोर करते है ऐसे बयान
जापान: पीएम तकाइची ने की पुष्टि, भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 13
‘गुड लक जेरी’ के 4 साल पूरे, जाह्नवी कपूर के करियर की बनी अहम फिल्म