दिनेश प्रताप का विपक्ष पर हमला, बोलें-मनरेगा का नाम बदलने को लेकर जनता को कर रहे हैं गुमराह 

मनरेगा पर विपक्ष कर रहा गुमराह

दिनेश प्रताप का विपक्ष पर हमला, बोलें-मनरेगा का नाम बदलने को लेकर जनता को कर रहे हैं गुमराह 

मंत्री दिनेश सिंह ने कहा कि VB-G RAM G कानून से भ्रष्टाचार खत्म होगा और रोजगार 125 दिन मिलेगा। उन्होंने विपक्ष पर महात्मा गांधी के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के उद्यान राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदले जाने को लेकर विपक्षी दल जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय दिल्ली से ग्रामीण विकास के लिए भेजा गया एक रुपया भ्रष्टाचार के कारण 85 पैसे बीच में ही भेंट चढ़ जाता था और केवल 15 पैसे गांव तक पहुंचते थे लेकिन अब केंद्र से  भेजे जाने वाला एक रुपया पूरा का पूरा विकास के लिए गांव में पहुंच रहा है। 

उन्होंने कहा कि संसद द्वारा विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन ग्रामीण यानी बीवी जी रामजी अधिनियम पारित किया गया है। इस रोजगार गारंटी योजना से 100 दोनों से बढ़कर 125 दिन की रोजगार की गारंटी की गई है। वीबी जी रामजी योजना के तहत काम न मिलने पर पंजीकृत श्रमिक को बेरोजगारी भत्ता स्वत: मिलेगा। 

प्रभारी मंत्री ने कहा कि देश की जनता को गुमराह करने वाले लोग महात्मा गांधी के नाम पर अपनी रोजी-रोटी चलाते थे। भाजपा सभी महापुरुषों का आदर सम्मान करना जानते हैं। एसआईआर की मसौदी सूची पर सवाल उठाने वाले सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अब फर्जी वोट के सहारे सत्ता हासिल करने वाले का समय निकल चुका है। निर्वाचन आयोग पूरी पारदर्शी तरीके से मतदाता सूची का संशोधन कराया है। बूथ लेवल तक मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: सीएम ममता का चुनाव आयोग पर तीखा हमला, राज्य के खिलाफ अभूतपूर्व हस्तक्षेप और पक्षपात का लगाया आरोप  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: सीएम ममता का चुनाव आयोग पर तीखा हमला, राज्य के खिलाफ अभूतपूर्व हस्तक्षेप और पक्षपात का लगाया आरोप 
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर तीखा हमला करते हुए 50 से अधिक अधिकारियों के तबादले को 'अघोषित आपातकाल'...
केरल विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, कुम्मनम राजशेखरन को आरणमुला और अश्विनी एमएल को कासरगोड से चुनाव मैदान में उतारा 
एक दिन की गिरावट से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 352 अंक की तेजी के साथ 74,559 पर खुला, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन
पुडुचेरी चुनाव: कांग्रेस और द्रमुक के बीच सीट बंटवारे पर फंसा पेंच, किन​-किन ने दाखिल किया नामांकन  
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: प्रत्याशी की घोषणा में देरी, कांग्रेस की सुस्ती या कोई नई रणनीति, 26 साल बाद विधानसभा में वापसी की तैयारी में अधीर 
द्रव्यवती नदी के संरक्षण के लिए बने कमेटी : अनट्रीटेड पानी सीधे ही नदी में छोडा जा रहा, हाईकोर्ट ने सरकार से मागा जवाब
वानुआतू द्वीप समूह में 6.1 तीव्रता का भूकंप: कोई हताहत नहीं, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट