बिहार में अगले सीएम के नाम पर संशय बरकरार : नीतीश कुमार के इस्तीफे की अटकलों के बीच योग्य उम्मीदवार के नाम पर मंथन जारी, अंतिम नाम पर बनी अनिश्चिता

उच्चस्तरीय बैठक कथित तौर पर बिना किसी स्पष्ट कारण के रद्द कर दी

बिहार में अगले सीएम के नाम पर संशय बरकरार : नीतीश कुमार के इस्तीफे की अटकलों के बीच योग्य उम्मीदवार के नाम पर मंथन जारी, अंतिम नाम पर बनी अनिश्चिता

सियासी हलचल तेज है। नीतीश कुमार के इस्तीफे की अटकलों के बीच बीजेपी नए मुख्यमंत्री चेहरे पर मंथन में जुटी है, लेकिन फैसला अब तक अधर में है। दिल्ली में प्रस्तावित कोर कमेटी बैठक रद्द होने और नेताओं के खाली लौटने से मतभेद की चर्चाएं तेज हैं। वहीं जदयू ने अहम बैठक कर आगे की रणनीति पर विचार किया।

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की अटकलों और तेज होती राजनीतिक गतिविधियों के बीच भाजपा में शीर्ष पद के लिए भावी योग्य उम्मीदवार के नाम पर लगातार मंथन जारी है और अंतिम नाम पर अनिश्चिता अभी भी बनी हुई है। बिहार के राजनीतिक गलियारों में कई प्रमुख नाम संभावित मुख्यमंत्री के रूप में चर्चा में हैं, लेकिन प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर अनिश्चितता बनी हुई है। इस बीच सत्तारूढ़ राजग के घटक दलों के बीच लगातार बातचीत की खबरें भी मिल रही हैं। पहले से प्रस्तावित दिल्ली में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व की कोर कमेटी की प्रस्तावित उच्चस्तरीय बैठक कथित तौर पर बिना किसी स्पष्ट कारण के रद्द कर दी गई।

बिहार से राजधानी पहुंचे नेताओं के खाली हाथ पटना लौटने की खबर है, जिससे राजग के घटक दलों के बीच मतभेद की अटकलें भी तेज हो गई हैं। मौजूदा अनिश्चितता के बीच, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने शनिवार सुबह पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास पर एक अहम बैठक बुलाई, जो दो घंटे से अधिक चली। बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने बदलते राजनीतिक हालात, अगले मुख्यमंत्री के चेहरे और संभावित नए मंत्रिमंडल की संरचना जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

Tags: CM

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

यूएन महासचिव पद के चयन प्रक्रिया में पूरी तरह सक्रिय रहेगा रूस : उम्मीदवारों के नामांकन पर बारीकी से रख रहे नजर, लोग्विनोव ने कहा- अंतरराष्ट्रीय राजनीति के संदर्भ में यह पद अत्यंत महत्वपूर्ण यूएन महासचिव पद के चयन प्रक्रिया में पूरी तरह सक्रिय रहेगा रूस : उम्मीदवारों के नामांकन पर बारीकी से रख रहे नजर, लोग्विनोव ने कहा- अंतरराष्ट्रीय राजनीति के संदर्भ में यह पद अत्यंत महत्वपूर्ण
संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद के नामांकन और चयन प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखने का संकेत दिया है। रूसी अधिकारी किरिल...
जलदाय विभाग की होगी बैठक : नहरबंदी के समय पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था पर होगी विशेष चर्चा, बांधों से सप्लाई का होगा आकलन
उत्तराखंड में अनियंत्रित वाहन गहरी खाई में गिरा : हादसे में चालक की मौत, आपदा मोचन बल के जवानों ने बरामद किया शव
ऑडी कार हादसा : आरोपी को हाईकोर्ट से मिली जमानत, रिहा करने के आदेश
पुलिस की कार्रवाई : 13 साल से फरार वाहन चोर गिरफ्तार, आरोपी से बाइक बरामद
महिला साइबर ठगी की शिकार : अज्ञात नम्बर से आया संदिग्ध लिंक, खोलते ही खाते से 98 हजार रुपए साफ
बिहार में अगले सीएम के नाम पर संशय बरकरार : नीतीश कुमार के इस्तीफे की अटकलों के बीच योग्य उम्मीदवार के नाम पर मंथन जारी, अंतिम नाम पर बनी अनिश्चिता