ईडी ने किया भूमि हड़पने और जालसाजी रैकेट का पर्दाफाश : कोलकाता में मर्लिन ग्रुप पर छापेमारी, कई अहम दस्तावेज जब्त

ईडी की बड़ी कार्रवाई: मर्लिन ग्रुप के 7 ठिकानों पर छापेमारी

ईडी ने किया भूमि हड़पने और जालसाजी रैकेट का पर्दाफाश : कोलकाता में मर्लिन ग्रुप पर छापेमारी, कई अहम दस्तावेज जब्त
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोलकाता में मर्लिन प्रोजेक्ट्स के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी की। जांच में सामने आया कि सुशील और साकेत मोहता ने जाली दस्तावेजों के जरिए सरकारी जमीन हड़पी और अवैध रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स बनाए। इस घोटाले में प्रभावशाली नेताओं और अधिकारियों की मिलीभगत की भी गहन जांच जारी है।

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने सुशील मोहता और साकेत मोहता द्वारा प्रवर्तित मर्लिन प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के खिलाफ चल रही धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) जांच के सिलसिले में सात परिसरों पर छापेमारी की। छापेमारी में पता चला कि आरोपियों और उनसे जुड़ी संस्थाओं ने कथित तौर पर जाली दस्तावेज बनाकर सार्वजनिक भूमि सहित कई भूखंडों पर धोखाधड़ी से कब्जा किया था। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जांच में पता चला है कि सुशील मोहता, साकेत मोहता और उनसे जुड़ी संस्थाओं ने विभिन्न भूखंडों को अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेज बनाए। आरोपियों ने बाद में इन जमीनों का व्यावसायिक रूप से बड़े पैमाने पर रियल एस्टेट परियोजनाओं को शुरू करके फायदा उठाया।

जाली दस्तावेजों के आधार पर खुद को वैध मालिक बताकर, उन्होंने कथित तौर पर आम जनता को इन परियोजनाओं में बड़ी रकम निवेश करने के लिए प्रेरित किया। अधिकारी ने बताया, "आगे की जांच में मर्लिन समूह और वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं के साथ-साथ राज्य सरकार के सार्वजनिक अधिकारियों के बीच संबंध सामने आए हैं। समूह और उसके प्रमोटरों के साथ उनकी भूमिका और वित्तीय लेन-देन की वर्तमान में जांच की जा रही है।" ईडी ने बताया कि छापेमारी वाले परिसरों से आपत्तिजनक डिजिटल उपकरण और दस्तावेज जब्त किए गए हैं और मामले की जांच जारी है ।

Post Comment

Comment List

Latest News

मां अन्नपूर्णा भंडारा सेवा की नवीं वर्षगांठ, दस लोगों से शुरू हुई अन्नसेवा अब तक हजारों जरूरतमंदों तक पहुंची मां अन्नपूर्णा भंडारा सेवा की नवीं वर्षगांठ, दस लोगों से शुरू हुई अन्नसेवा अब तक हजारों जरूरतमंदों तक पहुंची
जयपुर में हरिओम जन सेवा समिति की मां अन्नपूर्णा भंडारा सेवा ने नौवीं वर्षगांठ मनाई। सीकर रोड स्थित शिव मंदिर...
इंस्टाग्राम पर महिला को परेशान करना पड़ा भारी! फर्जी आईडी से आपत्तिजनक कमेंट करने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार, मोबाइल फोन जब्त
दो करोड़ की फिरौती के लिए कारोबारी का अपहरण : 1700 किमी पीछा कर पुलिस ने छुड़ाया, 3 आरोपी गिरफ्तार
कोटा शहर में नहीं थम रहा आवारा कुत्तों का आतंक : 5 साल की बच्ची पर हमला, जगह-जगह नोंचा
इमरान खान के लिए गावस्कर, कपिल देव समेत 21 पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने पीएम शरीफ को लिखा पत्र, स्वास्थ्य स्थिति को गंभीरता से लेने की अपील
उत्तर प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले, यहां देखें पूरी सूची
निकाय चुनाव : शहरी गढ़ में कांग्रेस के सामने सेंधमारी की चुनौती, बोर्ड बनाने पर दोनों दलों की नजर