झारखंड के कोड़रमा में हाथियों का कहर : दो की मौत, तीन घायल, ग्रामीणों में दहशत

कोडरमा में हाथियों का तांडव: मासूम सहित दो की मौत

झारखंड के कोड़रमा में हाथियों का कहर : दो की मौत, तीन घायल, ग्रामीणों में दहशत

झारखंड के कोडरमा में हाथियों के झुंड ने ईंट भट्ठा मजदूरों पर हमला कर 12 वर्षीय बच्चे और एक युवक को कुचलकर मार डाला। घटना में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। क्षेत्र में बढ़ती हाथियों की दहशत और वन विभाग की निष्क्रियता से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पिछले एक माह में जिले में 7 मौतें हो चुकी हैं।

कोडरमा। झारखंड के कोडरमा जिले में जयनगर थाना क्षेत्र के कंझियाडीह गांव में बीती रात हाथियों के हमले में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान बिहार के फतेहपुर गांव निवासी 32 वर्षीय राजकुमार मांझी और 12 वर्षीय लवकुश के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कंझियाडीह स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई जब हाथियों का झुंड अचानक पहुंच गया। हाथियों ने झोपड़ियों को तोड़ना शुरू कर दिया, जिससे लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान एक छोटा बच्चा झोपड़ी में फंस गया। उसे बचाने के प्रयास में परिवार के लोग वापस वहां पहुंचे, लेकिन अफरा-तफरी के बीच बच्चा हाथियों के झुंड के पास पहुंच गया, जहां उसे कुचलकर मार डाला गया।

घटना इतनी भयावह थी कि शव के टुकड़े हो गए। हमले में राजकुमार मांझी की पत्नी गौरी देवी, लवकुश की मां कारी देवी और एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। वहीं, सतगावां थाना क्षेत्र के मीरगंज पंचायत स्थित कानीकेंद्र गांव में भी हाथियों ने एक मिट्टी का मकान ध्वस्त कर दिया और उसमें रखे अनाज को नष्ट कर दिया। हालांकि, उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। लगातार बढ़ रही घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है। पिछले एक महीने में जिले में हाथियों के हमले से करीब सात लोगों की मौत हो चुकी है। जयनगर, मरकच्चो और सतगावां समेत कई प्रखंड इससे प्रभावित हैं। वहीं घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में वन विभाग की कार्यशैली के प्रति भारी आक्रोश है और लोगों ने जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में आतंकी गतिविधियों को लेकर बड़ा खुलासा : फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाकर आंतकी खरगोश देश से फरार, स्थानीय लोगों के बीच घुलने-मिलने के बाद बनवाया किरायानामा जयपुर में आतंकी गतिविधियों को लेकर बड़ा खुलासा : फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाकर आंतकी खरगोश देश से फरार, स्थानीय लोगों के बीच घुलने-मिलने के बाद बनवाया किरायानामा
जयपुर में आतंकी गतिविधियों को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा आतंकी उमर हारिस उर्फ ‘खरगोश’ करीब...
प्रदेश में गर्मी का प्रकोप : पारा 42 डिग्री के पार, राज्य में अगले सप्ताह तक गर्मी से राहत नहीं ; लू का भी अलर्ट
केरल सरकार ने दिए त्रिशूर विस्फोट की न्यायिक जांच के आदेश : 14 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा, कई लोगों की मौत
लुफ्थांसा एयरलाइन ने रद्द की 20 हजार उड़ानें : सीट क्षमता में करीब एक प्रतिशत की कमी, ईंधन की कीमतें बढ़ने के कारण लिया फैसला
तकनीकी जांच के दौरान विमान में खराबी : जयपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट रद्द, यात्रियों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील
राज संपर्क : शिकायत निस्तारण में जयपुर अव्वल, 2,294 शिकायतों के समाधान के साथ पहले स्थान पर
इजरायल के साथ बातचीत की तैयारियों में लेबनान की करेंगे मदद : 10 टन सहायता सामग्री भी भेजेंगे, मैक्रों ने कहा- सेना को प्रशिक्षण भी दे रहे है हम