1 अक्टूबर से FD के नियम बदलेंगे : RBI का बड़ा फैसला, बैंकों की मनमानी पर लगेगी रोक, जमाकर्ताओं को राहत
समान अवधि की एफडी पर अलग-अलग ब्याज दरें नहीं दे सकेंगी
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और अन्य जमा योजनाओं से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे और इनका उद्देश्य बैंकिंग व्यवस्था में पारदर्शिता तथा ग्राहकों के लिए समान ब्याज दर सुनिश्चित करना है। नए निर्देशों के तहत 3 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि पर किसी भी बैंक की अलग-अलग शाखाएं एक ही दिन और समान अवधि की एफडी पर अलग-अलग ब्याज दरें नहीं दे सकेंगी।
इसके साथ ही, सभी बैंकों को हर दिन सुबह 10 बजे अपनी जमा और बल्क डिपॉजिट की ब्याज दरें वेबसाइट पर सार्वजनिक करनी होंगी। इससे ग्राहकों को वास्तविक ब्याज दर की जानकारी आसानी से मिलेगी और शाखा स्तर पर दरों में मोलभाव या भेदभाव की गुंजाइश खत्म होगी। RBI का मानना है कि इन बदलावों से बैंकिंग प्रणाली अधिक पारदर्शी बनेगी और जमाकर्ताओं के हितों की बेहतर सुरक्षा हो सकेगी।

Comment List