बिहार में पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में लगी आग : धुआं निकलते देख ट्रेन से उतरे यात्री, प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी ट्रेन

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

बिहार में पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में लगी आग : धुआं निकलते देख ट्रेन से उतरे यात्री, प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी ट्रेन

सासाराम स्टेशन पर सोमवार सुबह भभुआ–सासाराम–पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस की जनरल बोगी में धुआं उठने से आग की घटना हुई। ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी, यात्री सुरक्षित उतर गए और अफरा-तफरी मच गई। आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार के अनुसार दमकल ने आग पर काबू पा लिया, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दो दिनों में दूसरी घटना।

सासाराम। बिहार के सासाराम में भभुआ-सासाराम-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में सोमवार सुबह आग लग गयी। अभी तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसे के समय ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी। है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जनरल बोगी से धुआं निकलने लगा। यह घटना आज सुबह छह बजे घटित हुई। बताया जा रहा है कि ट्रेन की जिस बोगी में आग लगी थी, उसमें यात्री सवार थे, लेकिन धुआं निकलते देख कर वे ट्रेन से उतर गये। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए वहां पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि सासाराम-पटना यात्री ट्रेन में आग लगी थी। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गौरतलब है कि पिछले दो दिन में ट्रेन में आग लगने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में बुधवार को कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आग लगी थी, लेकिन उस हादसे में भी कोई हताहत नहीं हुआ था।

 

Read More लालकिला कार बम विस्फोट मामला: एनआईए ने 10 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की 7500 पन्नों की चार्जशीट, 11 लोगों की हुई थी मौत 

 

 

Read More गंगोत्री धाम में गंभीर हादसा: एसडीआरएफ का साहसिक रेस्क्यू अभियान, भागीरथी के बीच फंसी महिला को सुरक्षित बचाया

Tags: fire

Post Comment

Comment List

Latest News

स्थानीय निकायों के ऑडिट पर CAG की तकनीकी निगरानी रहेगी जारी, पारदर्शिता और जवाबदेही होगी सुनिश्चित स्थानीय निकायों के ऑडिट पर CAG की तकनीकी निगरानी रहेगी जारी, पारदर्शिता और जवाबदेही होगी सुनिश्चित
राज्य सरकार ने स्थानीय निकायों के ऑडिट में CAG की तकनीकी मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण व्यवस्था जारी रखने का निर्णय लिया।...
बिगड़ती अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए आर्थिक नीति में बदलाव जरूरी, जयराम बोले- चंदा लो, धंधा दो की संस्कृति से स्वतंत्र निवेश की भावना कमजोर
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से नव नियुक्त कुलगुरु प्रो. मदन सिंह राठौड ने की शिष्टाचार भेंट
डीलर्स ने की पेट्रोल-डीजल पर वेट कम करने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
जूली का भाजपा पर हमला : चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए टेंडर शर्तों को बदला, क्या सरकार इस मामले की निष्पक्ष जांच करवा सकेगी?
नीट पेपरलीक मामला : कांग्रेस ने किया भाजपा मुख्यालय घेराव के लिए कूच, पुलिस ने भीड़ पर किया बल प्रयोग, डोटासरा-जूली ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश
नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन : बैरिकेड्स पर चढ़े कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल, धरने पर बैठे खाचरियावास