चलती ट्रेन से पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार, देवरिया में जमीन धोखाधड़ी मामले में हुई कार्रवाई

पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर चलती ट्रेन से गिरफ्तार

चलती ट्रेन से पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार, देवरिया में जमीन धोखाधड़ी मामले में हुई कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के पूर्व आईपीएस और आजाद अधिकार सेना प्रमुख अमिताभ ठाकुर को देवरिया की धोखाधड़ी केस जांच के तहत शाहजहांपुर स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरफ्तार किया गया। लखनऊ से दिल्ली जाते समय पुलिस ने लोकेशन ट्रैक कर कार्रवाई की। उन्हें पूछताछ हेतु देवरिया भेजा गया।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर को मंगलवार देर रात एक नाटकीय पुलिस कार्रवाई में शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया गया। ठाकुर की यह गिरफ्तारी पुलिस ने उनकी लोकेशन सर्विलांस के जरिए ट्रेस कर की है। अमिताभ ठाकुर लखनऊ से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए थे और रात करीब 1:15 बजे उन्हें ट्रेन से उतारा गया। सूत्रों के अनुसार, अमिताभ ठाकुर ट्रेन में अपने बर्थ पर सो रहे थे। जैसे ही ट्रेन शाहजहांपुर स्टेशन पर करीब 01:52 बजे पहुंची, पुलिस टीम दोनों दिशाओं से उनके कोच में चढ़ गई और उन्हें जगाकर ट्रेन से नीचे ले आई। अचानक हुई इस गिरफ्तारी को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया।

अमिताभ ठाकुर के खिलाफ देवरिया में जमीन से जुड़े कथित धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज है। बताया जाता है कि यह मामला तब का है जब वह देवरिया में एसपी के पद पर तैनात थे। जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पहले लखनऊ लाया गया और बाद में पूछताछ के लिए देवरिया भेज दिया गया। पूर्व आईपीएस के खिलाफ लखनऊ के तालकटोरा थाने में भी धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। गिरफ्तारी की सूचना बुधवार सुबह तालकटोरा थानाध्यक्ष कुलदीप कुमार दुबे ने फोन कर उनकी पत्नी नूतन ठाकुर को दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी गिरफ्तारी की खबर तेजी से फैल गई।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि देवरिया वाले मामले में जांच आगे बढऩे पर गिरफ्तारी की गई है। वहीं तालकटोरा थाने में दर्ज मुकदमे के चलते भी पुलिस की नजर उन पर थी। मंगलवार देर रात उनके दिल्ली जाने की जानकारी मिलने पर एसआईटी और तालकटोरा पुलिस सक्रिय हुई और लोकेशन के आधार पर सीतापुर-शाहजहांपुर बॉर्डर पर उन्हें दबोच लिया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान