नमो घाट पर सुरक्षा गार्डों की गुंडागर्दी: घूमने आए पर्यटकों के साथ मारपीट; एक की मौत, दो अन्य घायल, चार शख्स गिरफ्तार

धार्मिक नगरी काशी में हिंसा

नमो घाट पर सुरक्षा गार्डों की गुंडागर्दी: घूमने आए पर्यटकों के साथ मारपीट;  एक की मौत, दो अन्य घायल, चार शख्स गिरफ्तार
वाराणसी के नमो घाट पर घूमने आए पर्यटकों और प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स के बीच हुए विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मारपीट में तीन युवक घायल हुए, जिनमें से राजेंद्र उर्फ चिंटू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों गार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया है।

वाराणसी। धार्मिक और आध्यात्मिक नगरी काशी में घूमने आए एक पर्यटक की प्राइवेट सिक्योरिटी गार्डों की पिटाई से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। सोनभद्र से आए पांच युवक रविवार सुबह नमो घाट घूमने पहुंचे थे। गेट नंबर दो के पास प्राइवेट सिक्योरिटी गार्डों और बाउंसरों ने उन्हें रोक लिया। किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते-देखते मारपीट में बदल गया। गार्डों और बाउंसरों की पिटाई से तीन युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां राजेंद्र उर्फ चिंटू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली विजय कुमार सिंह ने बताया कि नमो घाट पर सुबह पांच युवक घूमने आए थे। गेट नंबर दो पर बैरिकेडिंग थी। वहां प्राइवेट सिक्योरिटी गार्डों के साथ युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। इस घटना में चिंटू जायसवाल को गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही गिर गया। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि घटना में शामिल सभी गार्डों को भोर में ही गिरफ्तार कर लिया गया। चार गार्ड थे और सभी की गिरफ्तारी हो चुकी है। परिजनों से तहरीर लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बाकी लोगों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है। उनके नाम सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

राम मंदिर चढ़ावा मामला: आप सांसद संजय सिंह ने की SIT अध्यक्ष से मुलाकात, जमीन खरीद में गड़बड़ी और FIR नहीं लिखें जाने पर उठाए सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामला: आप सांसद संजय सिंह ने की SIT अध्यक्ष से मुलाकात, जमीन खरीद में गड़बड़ी और FIR नहीं लिखें जाने पर उठाए सवाल
'आप' सांसद संजय सिंह ने अयोध्या के कमिश्नर और एसआईटी अध्यक्ष विजय विश्वास पंत से मिलकर जमीन खरीद में बड़े...
राज्य सरकार का फैसला, राजस्थान राजस्व एवं कर बोर्ड को बनाया पुनरीक्षण प्राधिकारी
52 वर्ष की हुईं करिश्मा कपूर : फिल्मों से ओटीटी तक बरकरार है जलवा, जानें अभिनेत्री के फिल्मी सफर के बारे में
‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू
अमृतसर पुलिस को बड़ी कामयाबी: अंतरराष्ट्रीय हथियार-नशा हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
निर्जला एकादशी पर शहरभर में लगाए गए जल सेवा शिविर, बच्चों ने भी निभाई अपनी भागीदारी
पीएम-जनमन योजना के कार्यों में लाएं गति, गुणवत्ता से समय पर पूरा करें काम : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास