गुजरात के गोधरा में भीषण हादसा: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पति-पत्नी समेत दो बेटों की मौत

गोधरा में घर में आग से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

गुजरात के गोधरा में भीषण हादसा: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पति-पत्नी समेत दो बेटों की मौत

गुजरात के गोधरा में शॉर्ट सर्किट से घर में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, आग से उठे घने धुएं में दम घुटने के कारण मौत हुई। मृतकों में जौहरी कमल दोशी, उनकी पत्नी देवलबेन और बेटे देव व राज शामिल हैं। परिवार अगले दिन बेटे की सगाई के लिए वापी जाने की तैयारी में था।

गोधरा। गुजरात के गोधरा में एक घर में शॉर्ट सर्किट के कारण घर में लाग लगने से परिवार के करीब 4 लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि, आग से निकले धुएं में दम घुटने के कारण उन लोगों की मौत हुई है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, आज तड़के सुबह घर के ग्राउंड फ्लोर में रखे सोफे में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई, जिसके कारण पूरे घर में आग का धुआं तेजी से फैल गया और ये हादसा हो गया।

मरने वालों की पहचान

पुलिस के अनुसार, मरने वालों की पहचाहन जौहरी कमल दोशी, उनकी पत्नी देवलबेन, और उनके बेटे देव और राज आदि के रूप में हुई है। इसके साथ ही पुलिस ने बताया है कि, पूरा परिवार अपने बेटे की सगाई की तैयारियों में लगा हुआ था जिसके लिए उनको आज सुबह वापी के लिए निकलना था।

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान