तमिलनाडु में भीषण हादसा: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से एक कर्मचारी की मौत, 25 अन्य घायल
राहत कार्य शुरू
तमिलनाडु के मसारपट्टी गांव में शनिवार शाम एक निजी पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ। सप्ताहांत पर वेतन लेने और काम करने जुटे 50 से अधिक कर्मचारियों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस और दमकल विभाग ने राहत कार्य शुरू कर जांच बिठा दी है।
चेन्नई। तमिलनाडु के थूथुकुडी ज़िले के मसारपट्टी गांव में शनिवार शाम पटाखा बनाने वाली एक निजी फैक्ट्री में विस्फोट होने से एक कर्मचारी की मौत हो गयी और 25 से ज़्यादा लोग घायल हो गये। सप्ताहांत होने के कारण फैक्ट्री में 50 से ज़्यादा कर्मचारी मौजूद थे। कुछ अपनी हफ़्ते भर का वेतन ले रहे थे, तो कुछ पटाखे बना रहे थे। अचानक, एक कमरे में रखे पटाखों में धमाका हो गया, जिससे एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गयी और 25 अन्य घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुँचे और घायलों को सरकारी अस्पताल पहुँचाया। मृतक कर्मचारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया। धमाके की वजह का पता लगाने के लिए आगे की जाँच चल रही है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
21 Jun 2026 12:58:27
पिछले सप्ताह सेंसेक्स 1,274 और निफ्टी 390 अंक चढ़कर मजबूत स्थिति में बंद हुए, जिसमें मिडकैप-स्मॉलकैप का प्रदर्शन शानदार रहा।...

Comment List