बिहार चुनाव : सारण में दो विधायक दल बदल कर चुनावी अखाड़े में उतरे, मंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर

मांझी सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला 

बिहार चुनाव : सारण में दो विधायक दल बदल कर चुनावी अखाड़े में उतरे, मंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सारण जिले की दस सीटों पर कड़ी टक्कर है। बनियापुर से राजद विधायक केदारनाथ सिंह भाजपा में शामिल होकर मैदान में हैं, जबकि मांझी में माकपा विधायक डॉ. सत्येंद्र यादव, जदयू के रणधीर सिंह और जनसुराज के वाई.वी. गिरी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। अमनौर में मंत्री मंटू की प्रतिष्ठा दांव पर है।

छपरा। बिहार में प्रथम चरण के छह नवंबर को 121 विधानसभा क्षेत्रों में होने चुनाव में सारण जिले की दो सीटों बनियापुर और परसा के विधायक अपना दल बदलकर चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं छपरा के विधायक बेटिकट कर दिए गए हैं तथा अमनौर सीट पर मंत्री कृष्ण कुमार मंटू की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुयी है। बिहार के सारण जिले में दस विधानसभा सीटें एकमा, बनियापुर, मांझी, तरैया, मढ़ौरा,छपरा, गरखा (सुरक्षित), अमनौर, सोनपुर और परसा है। इनमें से एकमा, बनियापुर, मढ़ौरा,गरखा (सुरक्षित), सोनपुर और परसा में राष्ट्रीय जनता दल, तरैया, छपरा और अमनौर में भारतीय जनता पार्टी तथा  मांझी में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का कब्जा है। एकमा विधानसभा सीट से राजद ने विधायक श्रीकांत यादव को चुनावी अखाड़े में फिर से उतारा है, वहीं जनता दल यूनाईटेड ने यहां पूर्व बाहुबली विधायक मनोरंजन उर्फ धूमल सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। वर्ष 2020 के चुनाव में राजद के श्रीकांत यादव ने धूमल सिंह की पत्नी जदयू उम्मीदवार सीता देवी को पराजित किया था। इस सीट पर मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने दो बार जीत दर्ज की है। वह पांच बार विधायकी का दम दिखा चुके हैं और इस बार चुनावी सिक्सर मारने की कोशिश में हैं। एकमा में दस उम्मीदवार चुनावी रण में उतरे हैं।

पूर्व विधायक स्वर्गीय अशोक सिंह की पत्नी चांदनी पर दांव :

बनियापुर विधानसभा क्षेत्र से राजद के विधायक पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भाई केदारनाथ सिंह इस बार दल बदल कर भाजपा के टिकट पर चुनावी अखाड़े में उतरे हैं,वहीं राजद ने पूर्व विधायक स्वर्गीय अशोक सिंह की पत्नी चांदनी देवी पर दांव लगाया है। राजद सुप्रोमो लालू प्रयाद यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव की पार्टी जन शक्ति जनता दल के टिकट पर लोकगायिका पुष्पा कुमारी चुनावी दंगल में उतरी है और मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने का प्रयास कर रही हैं। वर्ष 2020 के चुनाव में राजद के उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) उम्मीदवार वीरेंद्र कुमार ओझा को पराजित किया था। इस सीट का सर्वाधिक छह बार पूर्व मंत्री उमा पांडेय ने प्रतिनिधित्व किया है। मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह यहां से तीन बार विधायक रह चुके हैं। बनियापुर में आठ प्रत्याशी चुनावी रण में उतरे हैं।

मांझी सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला :

Read More राज्यसभा में सांसदों ने उठाया प्रदूषण का मुद्दा : प्रदूषण के ऊंचे स्तर पर व्यक्त की चिंता, लोगों के स्वास्थ्य को हो रहा खतरा

मांझी विधानसभा क्षेत्र से माकपा के विधायक डॉ. सत्येन्द्र यादव फिर से चुनावी दंगल में अपना जोर आजमां रहे हैं, वहीं जदयू ने यहां पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के पुत्र और पूर्व विधायक रणधीर कुमार सिंह को चुनावी दंगल में उतारा है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने यहां चर्चित अधिवक्ता वाई.वी. गिरी को प्रत्याशी बनाया है, जो मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में लगे हुए हैं। वर्ष 2020 में माकपा के डॉ सत्येन्द्र यादव ने निर्दलीय राणा प्रताप सिंह को मात दी थी। जदयू उम्मीदवार तत्कालीन महिला जिला अध्यक्ष माधवी कुमारी तीसरे नंबर पर रही थी। मांझी में 12 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं।

Read More लोकसभा में सैलजा ने उठाया दूषिज भू-जल का मुद्दा : सरकार से की स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग, कहा- बीमारियों की चपेट में आ रहे लोग

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा
लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण से जुड़ी टिप्पणियों पर हंगामा हो गया। उन्होंने...
जेल में बंदियों ने प्रवासी राजस्थानी दिवस पर बनाई अद्भुत सैंड आर्ट, संस्कृति और गौरव का अनूठा प्रदर्शन
कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत : रैपीडो से कमरे पर लौट रहा था युवक, चार वाहन पुलिस कस्टडी में 
“फिक्की फ्लो जयपुर में शोभा डे की प्रेरक शाम — ‘एम्ब्रेसिंग द सेंसुअल सेल्फ’ ने जगाया आत्म-अभिव्यक्ति और नारीत्व का नया दृष्टिकोण”
7 डिजिट गड़बड़झाले पर सख्त परिवहन मुख्यालय: 20 दिसंबर तक अनिवार्य एफआईआर, दोषी कार्मिकों पर होगी कड़ी कार्रवाई
गड़बड़ी पाये जाने पर एयरलाइंस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी: नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू
मोबाइल व नकदी लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, बाइक समेत दो मोबाइल बरामद