भारत ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार: सेना प्रमुख बोले- अभी केवल संघर्ष विराम जैसे हालात

थलसेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने नए अफसरों को दिया जीत का मंत्र

भारत ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार: सेना प्रमुख बोले- अभी केवल संघर्ष विराम जैसे हालात
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, बल्कि संघर्ष विराम की स्थिति है। जरूरत पड़ने पर तीनों सेनाएं ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार हैं। उन्होंने नए सैन्य अधिकारियों को आधुनिक युद्ध के पारदर्शी होने और मल्टी-डोमेन लड़ाइयों के प्रति सतर्क रहने की हिदायत दी।

नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। फिलहाल संघर्ष विराम जैसी स्थिति है। जरूरत पड़ी तो तीनों सेनाएं ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सेना प्रमुख ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने एक बेंचमार्क सेट कर दिया है कि भारत किसी भी उकसावे पर कैसे जवाब देता है। आज पास होने वाले अफसर अपने करियर की शुरुआत से ही इस बेंचमार्क को बनाए रखें।

आधुनिक युद्ध पारदर्शी हो गए

सेना प्रमुख ने नए अफसरों को मैसेज देते हुए कहा कि आधुनिक युद्ध पारदर्शी हो गया है। 24 घंटे हर गतिविधि पर नजर रखी जाती है। ऐसे में सैनिकों की तैनाती, ऑपरेशन और बॉर्डर के पास बसे नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।

हमेशा दिमाग से जीती जाती है जंग 

Read More हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 77,000 और निफ्टी 24,000 के पार, इन शेयरों में दिखेगी तेजी 

सेना प्रमुख ने कहा कि जीत हमेशा दिमाग में होती है। यह जमीन पर नहीं होती। इन्फॉर्मेशन वॉरफेयर तभी सफल होता है जब पूरा देश एक साथ आए और सूचना देने वाले लोगों पर भरोसा करे। जब युद्ध की गति बहुत तेज हो रही होए तब संसाधनों के दायरे में रहकर मदद की जरूरत पड़ती है, ताकि तेजी से फैसले ले सकें। भविष्य की लड़ाइयां केवल पारंपरिक तरीके से नहीं लड़ी जाएंगी, बल्कि ये कई मोर्चों पर होंगी। इनमें जमीन, आकाश, समुद्र, अंतरिक्ष, साइबर, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक, लोगों के दिमाग और सोच पर असर डालना शामिल होंगे।

Read More झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों के लिए मतदान जारी, दूसरी सीट पर रोमांचक मुकाबला

वर्दी का नजरिया हमेशा राष्ट्रीय ही रहना चाहिए 

Read More सीएम सतीशन ने पेश किया संशोधित बजट, 'मिशन समुद्र' और वित्तीय सुदृढ़ीकरण से बनेगा 'नया केरल'

जनरल द्विवेदी ने कहा है कि भविष्य के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को ऐसे तेजी से जटिल होते सुरक्षा माहौल में काम करने के लिए तैयार रहना होगा जहां प्रतिस्पर्धा और संघर्ष के बीच का अंतर धुंधला होता जा रहा है। यहां जो कुछ भी शुरू होता है, वह हमेशा आपके साथ रहता है उन्होंने कैडेटों  से कहा कि आज, जब मैं वर्दी वाली जिंदगी के अंतिम पड़ाव पर आपके सामने खड़ा हूं और अपनी वर्दी उतारने की तैयारी कर रहा हूं, जबकि आप अपनी वर्दी पहनने की तैयारी कर रहे हैं तो मैं पूरे यकीन के साथ कह सकता हूं कि यहां जो कुछ भी शुरू होता है, वह हमेशा आपके साथ रहता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जेकेलोन अस्पताल में नया नियम बना परेशानी, सफाई के नाम पर मरीज के परिजनों को निकाल देते है बाहर जेकेलोन अस्पताल में नया नियम बना परेशानी, सफाई के नाम पर मरीज के परिजनों को निकाल देते है बाहर
अस्पताल परिसर से बाहर खदेड़े जाने के बाद तीमारदारों के लिए कहीं बैठने या धूप से बचने की कोई व्यवस्था...
छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार : खड़गे ने की प्रधान के इस्तीफे की मांग, बोले- पेपर लीक से करोड़ों छात्रों का भविष्य प्रभावित
कोचिंग में सेंसर डोर बन रहे मौत का रास्ता, जानें पूरा मामला
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से राजस्थान लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष की शिष्टाचार भेंट, लोकभवन में हुई मुलाकात
कोलकाता में ढ़हा निर्माणाधीन गोदाम: हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत, मलबे में दबे 50 से अधिक लोग, रेस्क्यू ऑपेरशन जारी
सांगानेर में चाकूबाजी : शादी के ठीक पहले आरोपी को पुलिस ने दी सुरक्षा, युवक की मौत
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, 48 मिनट के युद्ध ने अमेरिका को दिया बड़ा मुनाफा