भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 : यूपीएससी ने घोषित किए नतीजे, बसवराज केम्पावाड ने हासिल किया पहला स्थान

कुल 148 उम्मीदवार सफल

भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 : यूपीएससी ने घोषित किए नतीजे, बसवराज केम्पावाड ने हासिल किया पहला स्थान
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम जारी कर दिए हैं। कुल 148 उम्मीदवार सफल हुए, जिसमें बसवराज केम्पावाड ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। गाजीपुर के अश्वनी कुमार राय ने बिना कोचिंग 10वीं रैंक हासिल कर मिसाल पेश की। यह सफलता कड़ी मेहनत और नियमित अध्ययन का परिणाम है।

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिये हैं। यूपीएससी की ओर से शुक्रवार को घोषित नतीजों में कुल 148 उम्मीदवार सफल हुए हैं। बसवराज केम्पावाड ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, अंशुमान कुमार सिंह दूसरे स्थान पर रहे और सिद्धार्थ को तीसरा स्थान मिला। करण कुमार सिंह को चौथा और आंचल शर्मा को पांचवां स्थान मिला है। आयोग ने बताया है कि गत वर्ष 16 से 23 नवंबर तक यूपीएससी द्वारा आयोजित भारतीय वन सेवा परीक्षा के लिखित भाग के नतीजों और छह से 15 अप्रैल तक आयोजित हुए व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के आधार पर 148 उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए सिफारिश की गयी है।

यूपीएससी की ओर से आयोजित इस परीक्षा में उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिला के बिरपुर के निवासी अश्वनी कुमार राय ने 10वां स्थान हासिल किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर गांव और पूरे क्षेत्र खुशी का माहौल है। अश्वनी कुमार अपनी इस सफलता से खुश हैं और उन्होंने यूनीवार्ता से बातचीत में अपनी सफलता श्रेय अपने पिता रामप्रवेश राय और माता मंजू राय को दिया। उन्होंने बताया कि विज्ञान पृष्ठभूमि होने की वजह से उन्हें इस परीक्षा तैयारी में थोड़ी कम मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अश्वनी कुमार ने बताया कि उन्होंने इस परीक्षा के लिए किसी तरह की कोचिंग का सहारा नहीं लिया है। नियमित रूप से सात से आठ घंटे तक पढ़ाई करके यह सफलता हासिल की है। अश्वनी कुमार मौजूदा समय में हरियाणा के अंबाला में प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के पद पर कार्यरत हैं।

अश्वनी के पिता रामप्रवेश राय ने बताया कि वह (अश्वनी) बचपन से ही पढ़ने-लिखने में काफी मेहनती रहा है। मौजूदा समय में वह हरियाणा के अंबाला में बीडीओ के पद पर कार्यरत है और उसकी इस सफलता से हम काफी खुश हैं। अश्वनी की सफलता पर उनके गांव उत्साह का माहौल है। गांव के लोग उनकी इस सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बता रहे हैं। आयोग ने सामान्य वर्ग के 42, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के 21, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 52, अनुसूचित जाति (एससी) के 22 और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 11 उम्मीदवारों की नियुक्त की सिफारिश की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां
विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की सोमवार को होने वाली बैठक में 23 दलों ने भागीदारी की पुष्टि की है।...
शेखावत का राहुल गांधी के बयान पर पलटवार, बोले- पहले संस्कृति का 'स' सीखें कांग्रेस नेता, उसके बाद करे सांस्कृतिक चीजों पर टिप्पणी
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला : खाद्य नमूनों में 22 फीसदी नमूने फेल, बोले - सफलता के ढिंढोरे पीट रही सरकार
रसोई गैस के दाम बढ़ाकर जनता को लूट रही सरकार : 12 साल में 530 रुपये की वृद्धि, खड़गे बोले- एलपीजी की कीमतों में वृद्धि पर भाजपा नेता चुप
सीएसटी टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : 23 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 4 करोड़ आंकी कीमत
कनाडा का बड़ा फैसला : टेक्सास में घातक 'स्क्रूवर्म' परजीवी मिलने के बाद मवेशियों के आयात पर लगाया प्रतिबंध, आपदा की घोषणा
दिग्विजय ने मोदी को लिखा पत्र : 9वीं-10वीं में तीसरी भाषा शामिल करने के फैसले पर रोक लगाने की मांग, कहा- यह फैसला अनियोजित और मनमाना