भारत से मैनचेस्टर जा रही इंडिगो फ्लाइट अचानक लौटी दिल्ली; इथोपिया बॉर्डर से लिया शॉकिंग यू-टर्न, यात्रियों में मचा हड़कंप

इंडिगो की दिल्ली-मैनचेस्टर फ्लाइट वापस

भारत से मैनचेस्टर जा रही इंडिगो फ्लाइट अचानक लौटी दिल्ली; इथोपिया बॉर्डर से लिया शॉकिंग यू-टर्न, यात्रियों में मचा हड़कंप

दिल्ली से मैनचेस्टर जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 033 को हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के कारण आधे रास्ते से वापस लौटना पड़ा। इथोपिया सीमा के पास से मुड़ा यह विमान 13 घंटे बाद पुनः दिल्ली उतरा। एयरलाइन ने पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण हालातों को इसका मुख्य कारण बताया है। यात्रियों की सुरक्षा हेतु यह आपातकालीन निर्णय लिया गया।

नई दिल्ली। इंडिगो की दिल्ली से मैनचेस्टर जा रही उड़ान को हवाई क्षेत्र संबंधी प्रतिबंध के कारण आधे रास्ते से वापस लौटना पड़ा। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान संख्या 6ई 033 ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से ब्रिटेन के मैनचेस्टर के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन अंतिम समय में हवाई क्षेत्र संबंधी प्रतिबंधों के कारण उसे रास्ते से दिल्ली वापस लौटना पड़ा। 

सूत्रों के अनुसार, विमान में 250 से ज्यादा लोग सवार थे। प्रवक्ता ने बताया कि पश्चिम एशिया में और आसपास के इलाकों में मौजूदा हालात के कारण ऐसा हुआ है। 

उड़ानों की ट्रैकिंग करने वाली स्वतंत्र एजेंसी फ्लाइट रडार के अनुसार, बोइंग 787-9 विमान ने रविवार-सोमवार की रात 12.43 बजे दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। विमान दोपहर बाद 2.07 बजे वापस दिल्ली में उतरा। उसने बताया है कि विमान इथोपिया और एरिट्रिया की सीमा के पास से दिल्ली के लिए वापस मुड़ गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित