नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर इंडिगो की उड़ान को मिली बम से उड़ाने की सूचना; यात्रियों में अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

कोलकाता एयरपोर्ट पर बम की धमकी: हड़कंप

नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर इंडिगो की उड़ान को मिली बम से उड़ाने की सूचना; यात्रियों में अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

कोलकाता से शिलांग जा रही इंडिगो की उड़ान में शौचालय के अंदर बम की धमकी भरा नोट मिलने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा जांच के बाद विमान को सुरक्षित घोषित कर दिया गया।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर शनिवार सुबह शिलांग जाने वाली इंडिगो की उड़ान में बम की धमकी मिलने से अफरा-तफरी मच गयी। सुरक्षा एजेंसियों की जांच में विमान में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। हवाई अड्डा के सूत्रों के मुताबिक, उड़ान संख्या 6ई-7304, कोलकाता से सुबह 9:15 बजे शिलांग के लिए रवाना होने वाली थी। उड़ान भरने से पहले एयरलाइन के कर्मचारी विमान को शौचालय में हाथ से लिखा नोट मिला, जिसमें दावा किया गया था कि विमान में बम रखा हुआ है। 

इस बात की जानकारी मिलने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चेतावनी के बाद विमान को एक अलग जगह पर ले जाया गया और सभी यात्रियों को उतार दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की तलाशी शुरू की। हवाई अड्डा के अधिकारियों ने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि विमान में नोट किसने रखा। सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद उड़ान पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।

गौरतलब है कि, इंडिगो के विमान में बम की सूचना की यह पहली घटना नहीं है। जनवरी में ही 222 यात्रियों को ले जा रही इंडिगो की दिल्ली-बागडोगरा उड़ान को उड़ान भरने के बाद बम की धमकी मिली, जिसके बाद उसे लखनऊ में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी, जहाँ तलाशी ली गई। पिछले साल, कोलकाता-मुंबई इंडिगो की उड़ान (6ई-5227) में भी बम की धमकी मिली थी। उस समय एक अनजान व्यक्ति ने हवाई अड्डा पर फ़ोन करके दावा किया था कि उसमें विस्फोटक है। सभी 195 यात्रियों को निकाला गया और विमान की तलाशी ली गई, हालाँकि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। हवाई अड्डा अधिकारियों ने कहा कि इस घटना में भी सुरक्षा मानक का पालन किया गया, और अब तक कोई विस्फोटक नहीं मिला है।

Post Comment

Comment List

Latest News

भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर तीखा हमला, इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में आचरण को बताया शर्मनाक भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर तीखा हमला, इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में आचरण को बताया शर्मनाक
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इंडिया एआई समिट में कांग्रेस के व्यवहार की आलोचना करते हुए इसे वैश्विक मंच पर भारत...
सीएम ममता ने लगाया एसआईआर प्रक्रिया में 10 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम कम होने का आरोप, 28 फरवरी को प्रकाशित होगी अंतिम सूची
ऑप्टिकल संचार और 6जी तकनीक में चीन को मिली बड़ी कामयाबी, डेटा ट्रांसमिशन की गति में स्थापित किया नया विश्व कीर्तिमान
अब अफसर सीधे सुनेंगे जनता की बात, 181 हेल्पलाइन पर 35 सीनियर IAS की तैनाती
राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में पार्किंग ठेकेदार को चिकित्सालय अधीक्षक अरविंद खरे ने जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला
डॉ. डेविड फ्रॉले ने की सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात, आयुर्वेद व सनातन संस्कृति पर हुई चर्चा, बोलें-राजनीति का शुद्धिकरण कर रहे सीएम 
केबीसी विजेता आशीष को जन्मदिन पर मिली 'हीरो एक्सट्रीम' की सौगात