जंतर-मंतर मारपीट मामला फिर गरमाया : आरोपी के बयान के बाद संसद मार्ग थाने पहुंची CJP टीम, पुलिस से कार्रवाई की मांग
क्लिप में भारद्वाज ने संजय कुमार के सिर पर वार करने का दावा किया
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ हुई मारपीट का मामला एक बार फिर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वायरल पॉडकास्ट क्लिप में स्वतंत्र भारद्वाज के कथित बयान के बाद राजनीतिक संगठनों ने दिल्ली पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। क्लिप में भारद्वाज ने संजय कुमार के सिर पर वार करने का दावा किया है।
मामले को लेकर CJP के प्रवक्ता सौरव दास, सह-संयोजक आशुतोष रांका और अन्य कार्यकर्ता संसद मार्ग थाने पहुंचे। उनके साथ निशु आजाद और चंद्रशेखर आजाद भी मौजूद रहे। रांका ने आरोप लगाया कि घटना के बाद लगातार शिकायतों के बावजूद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कथित तौर पर घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी और हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की।
इस बीच कांग्रेस की लीगल टीम भी सक्रिय हो गई है। राहुल गांधी की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद कांग्रेस नेताओं और वकीलों के संसद मार्ग थाने पहुंचने की जानकारी है। टीम FIR में हेट स्पीच और SC-ST अत्याचार अधिनियम समेत अन्य धाराएं जोड़ने तथा स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी की मांग कर सकती है।

Comment List