जशपुर: आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालक की मौत, एक ही परिवार के 6 सदस्य घायल

मौसम विभाग जारी की चेतावनी

जशपुर: आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालक की मौत, एक ही परिवार के 6 सदस्य घायल
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। प्रशासन ने बरसात के मौसम में सतर्क रहने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की।

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना क्षेत्र के कप्तुरापाठ गांव में सोमवार रात आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय एक बालक की मौत हो गयी, जबकि एक ही परिवार के छह सदस्य घायल हो गये। पुलिस से मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार रात करीब आठ बजे की है। उस समय परिवार के सभी सदस्य घर के भीतर मौजूद थे। अचानक आकाशीय बिजली गिरने से सभी इसकी चपेट में आ गये। हादसे में 12 वर्षीय प्रमोद राम की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि परिवार के छह अन्य सदस्य घायल हो गये।

घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्ना पहुंचाया गया। घायलों में मृतक की मां बंधनी बाई भी शामिल हैं, जिन्हें अचेत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। चिकित्सकों के उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार बताया गया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सभी घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है और उनका उपचार जारी है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्ना के चिकित्सक डॉ. नितीश सोनवानी ने बताया कि बरसात के मौसम में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। उन्होंने लोगों से खराब मौसम, तेज गर्जना और बिजली चमकने के दौरान घर अथवा सुरक्षित स्थान पर रहने तथा मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करने की अपील की। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें