कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस: खरगे और राहुल ने दी शुभकामनाएं, कहा कांग्रेस के खत्म होने का उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा
कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस: खरगे और राहुल का संबोधन
कांग्रेस पार्टी ने रविवार को अपना 141वां स्थापना दिवस मनाया। अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ध्वजारोहण कर कहा कि कांग्रेस की विचारधारा जोड़ने वाली है, जबकि भाजपा तोड़ने की राजनीति करती है। राहुल गांधी ने इसे 'भारत की आत्मा की आवाज' बताते हुए संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा का संकल्प दोहराया।
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी रविवार को अपना 141वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने शुभकामनाएं दीं।
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने इंदिरा भवन में ध्वजारोहण किया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, कांग्रेस ने हमेशा भारत के लोगों के कल्याण, सशक्तिकरण और समावेशी विकास के लिए काम किया है। हम भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक अधिकारों में समान अवसर में दृढ़ विश्वास रखते हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140 साल का गौरवशाली इतिहास, सत्य, हिंसा, बलिदान, संघर्ष और देशभक्ति की महान गाथा बताता है। कांग्रेस स्थापना दिवस पर हर भारतीय को मेरी शुभकामनाएं। जय हिन्द, जय कांग्रेस।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुभकामनाएँ देते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हर कांग्रेस जन को हार्दिक शुभकामनाएं। हम उस ऐतिहासिक विरासत और उन महान बलिदानियों को नमन करते हैं जिन्होंने भारत को आजादी दिलाई, संविधान की नींव रखी और लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय व समानता के मूल्यों को मजबूत किया। कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, भारत की आत्मा की आवाज है - जो हर कमजोर, हर वंचित और हर मेहनतकश के साथ खड़ी रही है।
उन्होंने कहा, यह संकल्प है कि नफऱत, अन्याय और तानाशाही के $खलिाफ़ सत्य, साहस और संविधान की रक्षा की लड़ाई और अधिक मजबूती से लड़ेंगे। जय हिंद, जय कांग्रेस। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि कांग्रेस का आधार जोडऩे वाली विचारधारा है और जो इसके खत्म होने का सपना देखते हैं उनकी मुराद कभी पूरी नहीं होगी और उन्हें समझ लेना चाहिए कि कांग्रेस की सोच जोड़ती है और भाजपा की तोड़ती है।
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आज स्थापना दिवस पर एक बात साफ कहना चाहता हूँ, जो कहते हैं' कांग्रेस खत्म हो गई है, मैं उन्हें बताना चाहता हूँ, हमारे पास सत्ता कम हो सकती है, लेकिन हमारी रीढ़ अभी भी सीधी है। हमने समझौता नहीं किया, न संविधान से, न धर्मनिरपेक्षता से और न गरीब के हक से। हम सत्ता में न हों, लेकिन सौदेबाजी नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा, कांग्रेस ने कभी धर्म के नाम पर वोट नहीं माँगा और न कभी मंदिर मस्जिद से नफरत फैलाई। कांग्रेस जोड़ती है जबकि भाजपा तोड़ती है। काँग्रेस ने धर्म को आस्था ही रखा पर कुछ लोगों ने धर्म को राजनीति बना दिया। आज भजपा के पास सत्ता है लेकिन उनके पास सच्चाई नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा तोडऩे का काम करती है और इसीलिए कभी आंकड़े छुपाए जाते हैं, कभी जनगणना रोकी जाती है, कभी संविधान बदलने की बातें होती हैं और जो लोग आज इतिहास पर भाषण दे रहे हैं, उनके पूर्वज इतिहास से भाग रहे थे। कांग्रेस विचारधारा है और विचारधाराएँ कभी मरती नहीं हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने एक और पोस्ट में कहा, 2025 महात्मा गाँधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की शताब्दी था, संविधान को स्वीकार किए जाने का 75 वर्ष था, वंदे मातरम् की 150वीं जयंती है, जबकि 2026 का वर्ष दादाभाई नौरोजी की 200वीं जयंती, सरोजिनी नायडू के कांग्रेस अध्यक्ष बनने का शताब्दी वर्ष,'झंडा ऊँचा रहे हमारा' गीत की भी शताब्दी है। यह गीत दिसंबर 1925 में कानपुर कांग्रेस अधिवेशन में पहली बार गाया गया था।
उन्होंने देश के लोकतंत्र की प्रशंसा करते हुए कहा कि 1947 में भारत की आजादी के आसपास दुनिया के कई देश आजाद हुए। कुछ देश विफल रहे तो कहीं तानाशाही छा गयी। केवल भारत ऐसा है जहां लोकतंत्र जीवंत है। कांग्रेस के महान नेताओं के कारण भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बना है।

Comment List