लातेहार हादसा: मौत के मलबे में अपनों को तलाशते लोगों के बीच पहुंचे सांसद बैद्यनाथ राम, दर्द देख नम हुईं आंखें ; राज्यसभा सांसद ने लिया राहत-बचाव कार्य का जायजा

पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया

लातेहार हादसा: मौत के मलबे में अपनों को तलाशते लोगों के बीच पहुंचे सांसद बैद्यनाथ राम, दर्द देख नम हुईं आंखें ; राज्यसभा सांसद ने लिया राहत-बचाव कार्य का जायजा
लातेहार जिले की डेढ़टंगवा घाटी में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने घटनास्थल और चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा शासन-प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले डेढ़टंगवा घाटी में हुए हृदयविदारक सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। सड़क पर बिखरा मलबा, क्षतिग्रस्त वाहन और अपनों को खोने के बाद बिलखते स्वजन... शनिवार की शाम का यह मंजर किसी को भी भीतर तक हिला देने वाला था। हादसे की सूचना मिलते ही राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौत के मलबे के बीच अपनों को तलाशते लोगों का दर्द उन्होंने करीब से देखा तो माहौल और भी भावुक हो गया।

सांसद ने घटनास्थल पर चल रहे राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। पुलिस, प्रशासन और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बचाव कार्य में जुटे लोगों से बात कर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की स्थिति भी जानी। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता था कि क्षतिग्रस्त आटो को हटाने और उसमें फंसे शवों को निकालने में बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी। घटनास्थल के बाद सांसद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचे। अस्पताल में हादसे से प्रभावित लोगों और मौजूद ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।

यहां पीड़ित परिवारों के स्वजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। अपनों को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं हो रहा था। किसी की आंखों में आंसू थे तो किसी की जुबान पर सिर्फ एक सवाल आखिर यह कैसे हो गया। बैद्यनाथ राम ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद हादसा है। इस कठिन घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ प्रशासन और जनप्रतिनिधि खड़े हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर