प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेलिंग और पारिवारिक विवाद : प्रेमी युगल ने नदी में कूदकर दी जान, मौत से पहले वीडियो वायरल कर परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

प्रेमी युगल की संदिग्ध आत्महत्या से सनसनी

प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेलिंग और पारिवारिक विवाद : प्रेमी युगल ने नदी में कूदकर दी जान, मौत से पहले वीडियो वायरल कर परिवार पर लगाए गंभीर आरोप
मुरैना के नूराबाद में प्रेमी युगल ने सांक नदी में कूदकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव हाथ बंधे हुए मिले। सुसाइड से पहले सोशल मीडिया पर अपलोड वीडियो में युवक ने पिता और पत्नी पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस स्पाई कैमरा ब्लैकमेलिंग से जुड़े इस मामले की जांच कर रही है।

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र स्थित सांक नदी में कूदकर आत्महत्या करने वाले प्रेमी युगल ने घटना से पहले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए परिजनों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार भूपेंद्र धाकड़ और उसकी कथित प्रेमिका राधा चौबे ने एक जून को सांक नदी के पुराने पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दोनों के शव बाद में राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की मदद से नदी से बाहर निकाले गए थे। दोनों के हाथ एक ही गमछे से बंधे हुए मिले थे।

जानकारी के अनुसार आत्महत्या से पहले भूपेंद्र धाकड़ ने एक वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया था। वीडियो में उसने अपनी मौत के लिए अपने पिता और पत्नी सरस्वती को जिम्मेदार बताया है। वीडियो में वह यह आरोप लगाता हुआ सुनाई दे रहा है कि उसकी पत्नी और उसके पिता के बीच अवैध संबंध हैं तथा उस पर सोना चोरी करने का झूठा आरोप लगाकर बदनाम किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि राधा चौबे और भूपेंद्र धाकड़ का नाम ग्वालियर के चर्चित स्पाई कैमरा ब्लैकमेलिंग प्रकरण में भी सामने आया था। वर्ष 2025 में होटल के कमरों में गुप्त कैमरे लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड करने और लोगों को ब्लैकमेल करने के मामले में दोनों सहित एक अन्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

बताया जाता है कि भूपेंद्र धाकड़ और राधा चौबे पिछले लगभग दो वर्षों से प्रेम संबंध में थे। भूपेंद्र विवाहित था और एक बच्ची का पिता भी था। उसके परिजन इस संबंध का विरोध कर रहे थे, लेकिन विरोध के बावजूद दोनों साथ रह रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार एक जून को दोनों मोटरसाइकिल से ग्वालियर से नूराबाद पहुंचे थे। यहां उन्होंने कुछ वीडियो और रील भी बनाई। बताया जाता है कि भूपेंद्र ने राधा की मांग में सिंदूर भरा और इसके बाद दोनों ने अपने हाथ गमछे से बांधकर सांक नदी में छलांग लगा दी। बानमौर के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अनिल कुमार मांडरा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों तथा सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो सहित सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम प्रतिवेदन औरं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां
विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की सोमवार को होने वाली बैठक में 23 दलों ने भागीदारी की पुष्टि की है।...
शेखावत का राहुल गांधी के बयान पर पलटवार, बोले- पहले संस्कृति का 'स' सीखें कांग्रेस नेता, उसके बाद करे सांस्कृतिक चीजों पर टिप्पणी
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला : खाद्य नमूनों में 22 फीसदी नमूने फेल, बोले - सफलता के ढिंढोरे पीट रही सरकार
रसोई गैस के दाम बढ़ाकर जनता को लूट रही सरकार : 12 साल में 530 रुपये की वृद्धि, खड़गे बोले- एलपीजी की कीमतों में वृद्धि पर भाजपा नेता चुप
सीएसटी टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : 23 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 4 करोड़ आंकी कीमत
कनाडा का बड़ा फैसला : टेक्सास में घातक 'स्क्रूवर्म' परजीवी मिलने के बाद मवेशियों के आयात पर लगाया प्रतिबंध, आपदा की घोषणा
दिग्विजय ने मोदी को लिखा पत्र : 9वीं-10वीं में तीसरी भाषा शामिल करने के फैसले पर रोक लगाने की मांग, कहा- यह फैसला अनियोजित और मनमाना