मल्लिकार्जुन खड़गे-राहुल गांधी ने दी बैसाखी पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं, सुख और समृद्धि की कामना की

खुशियों की सौगात: खड़गे और राहुल ने दी बैसाखी की बधाई

मल्लिकार्जुन खड़गे-राहुल गांधी ने दी बैसाखी पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं, सुख और समृद्धि की कामना की

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने बैसाखी, बिहू और पुथंडू जैसे नव वर्ष त्योहारों पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि ये पर्व हर घर में सुख, समृद्धि और सकारात्मकता लाएं। नेताओं ने विविधता में एकता और सद्भाव के बंधन को मजबूत करने का संदेश साझा किया है।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बैसाखी पर्व पर देशवासियों को बधाई देते हुए सबके सुख और समृद्धि की कामना की है। खड़गे ने अपने संदेश में कहा "बैसाखी, बोहाग बिहू, पुथंडू, पोइला बैसाख, बिजू और महा बिशुबा पाना संक्रांति के शुभ अवसरों पर हार्दिक शुभकामनाएं। देश के विभिन्न हिस्सों में नव वर्ष के आगमन का प्रतीक ये त्यौहार नयी आशा, सकारात्मकता और नयी शुरुआत की भावना लेकर आते हैं।

ईश्वर करे ये त्यौहार हर घर को खुशियों से भर दें, समृद्धि लाएं और सभी के बीच एकता और सद्भाव के बंधन को मजबूत करें।" राहुल गांधी ने कहा "बैसाखी के पर्व पर आप सभी को लख-लख बधाइयां। यह त्यौहार आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां और समृद्धि लेकर आए।"

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ