''मन की बात'' पीएम मोदी ने कहा, वर्ष 2025 की अनेक उपलब्धियों को याद रखेगा देश 

पीएम मोदी का संबोधन: उपलब्धियों का वर्ष 2025

''मन की बात'' पीएम मोदी ने कहा, वर्ष 2025 की अनेक उपलब्धियों को याद रखेगा देश 

'मन की बात' के 129वें अंक में प्रधानमंत्री मोदी ने 2025 को भारत की 'ऊंची छलांग' का वर्ष बताया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर, वंदे मातरम के 150 वर्ष और क्रिकेट विश्व कप जीत जैसी सफलताओं का उल्लेख किया। पीएम ने कहा कि नवाचार और आत्मविश्वास के साथ भारत 2026 के नए संकल्पों के लिए तैयार है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि वर्ष 2025 में देश ने कई क्षेत्रों में ऊंची छलांग लगाई है और अनेक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है जिसके लिए इस वर्ष को याद किया जाएगा।

पीएम मोदी ने रेडियो पर प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात की 129वीं कड़ी में देश को संबोधित करते हुए रविवार को कहा कि 2025 ने कई उपलब्धियां दी है जिसके कारण पूरी दुनिया में भारत ने अपनी असाधारण और मजबूत छाप छोड़ी है।

उन्होंने कहा कि इस साल ऑपरेशन ङ्क्षसदूर ने पूरी दुनिया में अपनी विशेष छाप छोड़ी है और भारत ने दुनिया को बता दिया कि वह अपनी रक्षा के लिए किसी भी सीमा तक जा सकता है। इसी तरह का जज्बा वंदे मातरम् के 150वें साल पर भी देखने को मिला और इसी का परिणाम है कि देशवासियों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, इसी तरह से खेल में हमारी क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैंपियनशिप जीती, भारत की बेटियों ने क्रिकेट का विश्व कप जीता, विज्ञान और अंतरिक्ष क्षेत्र में भी भारत ने लंबी छलांग लगाई। साल 2025 में हुए प्रयागराज महाकुंभ ने पूरी दुनिया को चकित किया और साल के अंत में अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम ने हर भारतीयों को गर्व से भर दिया। इस साल भारत ने दुनिया को और ज्यादा आत्मविश्वास दिया है।

Read More आंध्र प्रदेश ट्रेन हादसा: टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के एसी कोचों में लगी आग, बुजुर्ग की जलकर मौत

पीएम मोदी ने कहा कि 2026 में हम नए संकल्पों के साथ आगे बढऩे के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया हमें देख रही है क्योंकि हमारा नवाचार और नई तकनीक तथा नया करने का जुनून तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमारे युवाओं की जिज्ञासा  तेजी से बढ़ रही है और नया करने का जुनून उनके जीवन का हिस्सा बन रहा है।

Read More अमित शाह का असम दौरा : कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Post Comment

Comment List

Latest News

एस. सोमनाथ ने कहा, इसरो का अगली पीढ़ी का प्रक्षेपण वाहन 'सूर्या' को मिलेगी नई पहचान, जानें कैसे? एस. सोमनाथ ने कहा, इसरो का अगली पीढ़ी का प्रक्षेपण वाहन 'सूर्या' को मिलेगी नई पहचान, जानें कैसे?
इसरो का नेक्स्ट जनरेशन लॉन्च व्हीकल 'सूर्या' (NGLV) पुन: उपयोग योग्य तकनीक से लैस होगा। ₹8,240 करोड़ की लागत से...
साबरमती-नई दिल्ली स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस रेलसेवा में डिब्बें की अस्थाई बढोतरी, कुल 23 होंगे डिब्बे
मनरेगा में पहले काम के बदले बजट और अब बजट के बदले काम : जूली
आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, ओएनजीसी कुएं से भारी गैस रिसाव, पूरे इलाके में मची सनसनी
हनुमानगढ़ जिले में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 10 तक अवकाश, आदेश की सख्ती से पालना के दिए निर्देश 
परवन वृहद सिंचाई परियोजना के लिए भूमि अवाप्ति की अधिसूचना जारी, परवन सिंचाई परियोजना को मिली रफ्तार
राजस्थान विश्वविद्यालय में अंबेडकर पीठ समाप्त करने के विरोध में NSUI का उग्र प्रदर्शन, जानें पूरा मामला