कश्मीर में लगी भीषण आग : दुकानें और घर जलकर खाक, मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ियां

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया

कश्मीर में लगी भीषण आग : दुकानें और घर जलकर खाक, मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ियां
पुंछ जिले की मंडी तहसील के लोरान इलाके में सोमवार आधी रात भीषण आग से तीन घर और तीन दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना पर दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की मंडी तहसील के लोरान इलाके में लगी भीषण आग में कम से कम तीन घर और तीन दुकानें जलकर खाक हो गईं। जम्मू में आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि आधी रात के करीब लोरान के मेन चौक के पास खाराप में भीषण आग लग गई, जिसका कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। उन्होंने कहा, आग में कम से कम तीन दुकानें और तीन घर जलकर खाक हो गए। अग्निशमन विभाग की गाड़ियां और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

उन्होंने आगे बताया कि आग में घर का सामान और दुकानों का सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है।

 

Tags: fire

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में कृषि विकास की नई उड़ान, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना में राजस्थान की सशक्त पहचान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में कृषि विकास की नई उड़ान, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना में राजस्थान की सशक्त पहचान
देश तभी सफलता की सीढ़ी चढ़ेगा, जब किसान समृद्ध होगा और किसान की समृद्धि खेत की सफल पैदावार पर निर्भर...
राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन के नेताओं को चाय पर बुलाया, आंदोलन की रणनीति पर होगी चर्चा
ट्रंप ने जेलेंस्की पर शांति समझौते के लिए बढ़ाया दबाव : रूस के साथ डीजल सौदे का किया बचाव, बोले- समझौते पर देना चाहिए ध्यान
जयपुर की 597 ग्राम पंचायतों में चुनाव की तैयारी तेज, 2094 बूथों के लिए 10,230 ईवीएम यूनिट का रेंडमाइजेशन
जवाहर कला केंद्र में स्त्री की नजर से दिखेगा हैमलेट, 'ए वुमन ऑर नॉट टू बी' का आयोजन
PWD में लंबित उच्च स्तरीय बिलों और शिकायतों की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित, 7 दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश
कश्मीर में लगी भीषण आग : दुकानें और घर जलकर खाक, मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ियां