मायावती का मीडिया स्टिंग पर पलटवार; कहा- हम पूंजीपतियों के इशारे पर नहीं चलते, बसपा को बदनाम करने की साजिश

कार्यकर्ताओं से 'मिशन 2027' में जुटने की अपील

मायावती का मीडिया स्टिंग पर पलटवार; कहा- हम पूंजीपतियों के इशारे पर नहीं चलते,  बसपा को बदनाम करने की साजिश
बसपा प्रमुख मायावती ने एक निजी मीडिया हाउस के स्टिंग ऑपरेशन को पार्टी और उसके नेतृत्व को बदनाम करने की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि संकीर्ण ताकतें चुनाव पास आते ही ऐसे हथकंडे अपनाती हैं। मायावती ने कार्यकर्ताओं से गुमराह न होने और 'मिशन 2027' के लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की।

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने एक निजी मीडिया हाउस द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन को बसपा और उसके नेतृत्व को बदनाम करने की साजिश करार दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को कहा कि बसपा देश में बहुजन समाज और अपरकास्ट समाज के गरीब, शोषित-पीड़ित व उपेक्षितों द्वारा उनके संवैधानिक हक व न्याय के लिए परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बताए रास्तों पर चलने वाली 'सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय' की सच्ची और ईमानदार अंबेडकरवादी पार्टी है। उन्होंने कहा कि बसपा दूसरी पार्टियों की तरह बड़े-बड़े पूंजीपतियों व धन्नासेठों के सहारे और उनके इशारे पर नहीं चलती है, बल्कि अपने लोगों के ही तन, मन और धन के बलबूते पर चलती है।

मायावती ने आरोप लगाया कि यह बात संकीर्ण, जातिवादी, सांप्रदायिक व पूंजीवादी ताकतों को फूटी कौड़ी नहीं सुहाती है। इसीलिए वे समय-समय पर और खासकर चुनाव के नजदीक आने पर किस्म-किस्म के हथकंडे इस्तेमाल करके बसपा व मूवमेंट को तथा उसके आयरन लेडी नेतृत्व को भी बदनाम करने में लगे रहते हैं। उन्होने कहा कि मीडिया का एक वर्ग दूसरी पार्टियों की चुनावी जुगाड़ आदि पर से लोगों का ध्यान बांटने तथा उन पर पर्दा डालने के लिए बसपा उम्मीदवार के चयन को लेकर सवालिया निशान खड़े करता रहता है। उन्होंने साफ किया कि बसपा को जो भी आर्थिक सहयोग हासिल होता है, वह पार्टी उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने पर ही कानूनी तौर से ज्यादातर खर्च कर दिया जाता है, जो किसी से भी छिपा हुआ नहीं है। फिर भी उसको लेकर षड्यंत्र के तहत गुमराह करने वाली तरह-तरह की गलत बातें व अफवाहें फैलाना मीडिया को शोभा नहीं देता है।

बसपा प्रमुख ने बताया कि केवल बसपा यूपी स्टेट यूनिट के अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ही नहीं बल्कि पार्टी के अन्य सभी छोटे-बड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी इस समय पार्टी संगठन की मजबूती तथा पार्टी के जनाधार को सर्वसमाज में बढ़ाने के साथ-साथ आगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव हेतु पार्टी उम्मीदवारों की संभावित सूची बनाने तथा उनकी ठोस स्क्रीनिंग करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की उम्मीदवारी को लेकर मिलने वालों से उनकी सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक हैसियत के साथ ही उनके पार्टी के प्रति वफादारी व टिकाऊपन को भांपने के लिए कोर्ट में जिरह की तरह तरह-तरह के सवाल-जवाब भी किए जाते हैं। मायावती ने कहा कि इसकी गहराई में गए बिना ही उसे उसके पूरे फेस वैल्यू पर अन्यथा लेना उचित नहीं है।

मायावती ने मीडिया से अनुरोध किया और पार्टी के लोगों से अपील की, कि वे विरोधी पार्टियों के ऐसे प्रायोजित किसी भी षड्यंत्र का शिकार होकर गुमराह न हों, बल्कि अपने मिशन 2027 के लक्ष्य में पूरे जी-जान से लगे रहें। उन्होंने कहा कि बसपा की जबरदस्त तैयारी को देखकर ही विरोधियों की नींद उड़ी हुई है।

Read More पवन कल्याण का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: जन सेना का 'सेना प्रस्थानम्' मिशन शुरू, राष्ट्रीय मुद्दों पर बनेगी रणनीति

Post Comment

Comment List

Latest News

"आबू राज" नाम लोकार्पण के साथ विकास कार्यों का शिलान्यास ; माउंट आबू में देवताओंं का वास, यहां आकर मैं धन्य हुआ: भजनलाल "आबू राज" नाम लोकार्पण के साथ विकास कार्यों का शिलान्यास ; माउंट आबू में देवताओंं का वास, यहां आकर मैं धन्य हुआ: भजनलाल
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संत समागम में माउंट आबू का नाम बदलकर 'आबू राज' करने की घोषणा की। उन्होंने इसे...
संस्कृत विश्वविद्यालय में मनाया योग दिवस, योग की महत्ता पर डाला प्रकाश
कपूरथला में शादी बनी रणभूमि: मामूली कहासुनी में युवक का हाथ कटा, 2 गंभीर रूप से घायल
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आरपीए में योगोत्सव, 1100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
शेयर बाजार आउटलुक: वैश्विक कारकों और मानसून की प्रगति से तय होगी अगले सप्ताह शेयर बाजार की दिशा, इन कंपनियों में दिखेगा जोरदार उछाल
ब्रिटेन में सियासी हलचल: क्या प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर देंगे इस्तीफा?
एएनटीएफ का प्रदेशभर में बड़ा एक्शन: 100 किलो से ज्यादा डोडा-चूरा समेत भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त