मायावती का यूपी सरकार पर हमला, बोली- एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की घोषणा देर से उठाया गया कदम, महिलाओं के मुद्दे पर ठोस कदम उठाने की मांग

पारदर्शी भर्ती और आरक्षण नियमों के पालन की मांग

मायावती का यूपी सरकार पर हमला, बोली- एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की घोषणा देर से उठाया गया कदम, महिलाओं के मुद्दे पर ठोस कदम उठाने की मांग
बसपा अध्यक्ष मायावती ने यूपी सरकार द्वारा 1 लाख सरकारी नौकरियों की घोषणा को चुनावी कदम बताते हुए इसे पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त तरीके से पूरा करने की मांग की है। उन्होंने 69,000 शिक्षक भर्ती में 6,800 अभ्यर्थियों के मुद्दों, बैकलॉग पदों, बंद पड़े सरकारी स्कूलों को शुरू करने तथा महिला सुरक्षा के लिए ठोस नीति बनाने का आग्रह किया है।

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अगले छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की घोषणा को देर से उठाया गया सही कदम बताते हुए भर्तियों को पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त तरीके से समय पर पूरा करने की मांग की है। मायावती ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर जारी एक बयान में कहा कि सरकार को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षित पदों के बैकलॉग पर भर्तियों के बारे में भी घोषणा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नियुक्तियां समय से पूरी हों ताकि यह कदम चुनावी छलावा साबित न हो। बसपा प्रमुख ने 69,000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण के नियमों को लेकर आंदोलन कर रहे 6,800 अभ्यर्थियों का भी मुद्दा उठाया और कहा कि ये अभ्यर्थी अपनी नियुक्ति के लिए लगातार आंदोलन कर रहे हैं और सरकार को उनके बारे में पूरी सहानुभूति के साथ विचार करना चाहिए, क्योंकि उन्हें वास्तविक राहत सरकार ही दे सकती है।

उन्होंने कहा कि बसपा उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में स्कूली शिक्षा की बदहाल व्यवस्था को समुचित रूप से बेहतर बनाने की मांग लगातार करती रही है। सरकार को सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने के साथ-साथ बंद किए गए करीब 30 हजार सरकारी स्कूलों को दोबारा बेहतर ढंग से सक्रिय करने की व्यवस्था भी तत्काल करनी चाहिए। बसपा अध्यक्ष ने महिलाओं के मुद्दे पर भी सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग महिलाओं को बसों में निशुल्क यात्रा जैसी सुविधाओं के साथ महिलाओं को हर क्षेत्र में शोषण, अत्याचार और उत्पीड़न से बचाने के लिए प्रभावी व्यवस्था होनी चाहिए। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए सरकारों को सही नीयत और नीति के साथ काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर केवल घोषणाओं के बजाय उनका समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय