मोदी ने आशा भोसले के निधन पर व्यक्त किया शोक : वह देश की सबसे प्रतिष्ठित और बहुमुखी आवाज में से एक थीं, कहा- उनके गायन ने सांस्कृतिक धरोहर को किया समृद्ध

असाधारण संगीत ने अनगिनत दिलों को छुआ

मोदी ने आशा भोसले के निधन पर व्यक्त किया शोक : वह देश की सबसे प्रतिष्ठित और बहुमुखी आवाज में से एक थीं, कहा- उनके गायन ने सांस्कृतिक धरोहर को किया समृद्ध

दिग्गज पार्श्वगायिका आशा भोसले के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक जताया। उन्होंने कहा, आशा की बहुमुखी और कालातीत आवाज ने दशकों तक भारतीय संगीत को समृद्ध किया और दुनिया भर के दिलों को छुआ। प्रधानमंत्री ने परिजनों व प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिन्दी और मराठी सहित 20 भाषाओं की दिग्गज पाश्र्वगायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह देश की सबसे प्रतिष्ठित और बहुमुखी आवाज में से एक थीं और उनके गायन ने भारत की सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध किया। मोदी ने शोक संदेश में कहा, देश की एक अद्वितीय और बहुमुखी आवाज में से एक, आशा भोसले जी के निधन से मैं अत्यंत दुखी हूं। दशकों तक उनके असाधारण संगीत यात्रा ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया और दुनिया भर में अनगिनत दिलों को छुआ। चाहे उनकी भावपूर्ण धुनें हों या जीवंत रचनाएं, उनकी कालातीत आवाज हमेशा स्मरणीय रहेगी

उनके साथ हुई अपनी मुलाकातों को मैं हमेशा संजोकर रखूंगा। प्रधानमंत्री ने उनके परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त करते हुए कहा, उनके परिवार, प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी, और उनके गीत लोगों के जीवन में हमेशा गूंजते रहेंगे।

 

Read More मोटर दुर्घटना मामलों में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : देरी से क्लेम अब नहीं होंगे खारिज, न्याय का उद्देश्य पीड़ितों को राहत देना है, न कि अधिकारों को सीमित करना 

Read More पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव : वोटिंग खत्म; शाम 5 बजे तक 86.92% मतदान, उपराज्यपाल की पत्नी की उंगली पर स्याही लगाना भूले मतदान अधिकारी

Read More अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी बनाने वाले अधिनियम को राष्ट्रपति की मंजूरी : 2 जून से होगा लागू, सीएम चंद्रबाबू ने की पुष्टि

 

 

 

Tags: modi

Post Comment

Comment List

Latest News

ज्वैलरी शॉप पर चोरों का धावा : दुकान के गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, चांदी के गहने और 7 ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े बदमाश ज्वैलरी शॉप पर चोरों का धावा : दुकान के गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, चांदी के गहने और 7 ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े बदमाश
खासाकोठी पुलिया स्थित ‘विनायक ज्वेलर्स’ में तड़के बड़ी चोरी हुई। बदमाश पीछे का गेट तोड़कर घुसे और करीब 18 किलो...
मोदी ने टीएमसी पर साधा निशाना : देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग ने दी थी सिलीगुड़ी गलियारे को काटने की धमकी, बोले- तृणमूल बंगाल विरोधी और भाजपा है विकास का चालक
महिला विधेयक पर मोदी का सभी दलों को पत्र : दल को परे रखकर एकस्वर में करें पारित, लिखा- विधेयक पर होने वाली चर्चा लोकतंत्र को और सशक्त बनाने का अवसर
हाइटेक हुआ झालाना का इंटरप्रिटेशन सेंटर : एक क्लिक में मिलेगी लेपर्ड्स की पूरी दुनिया की जानकारी, प्रदेश में अपनी तरह का होगा पहला आधुनिक सेंटर
मिस एंड मिसेज राजस्थान ग्लैमर का ग्रैंड फिनाले : टॉप फाइनलिस्ट्स ने मंच पर किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन, विजेताओं को मिला एक-एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार
पशु चिकित्सा अधिकारी और सहायक कृषि अभियंता की होगी परीक्षा, जानें परीक्षा की तारीख
हेरिटेज किड्स फैशन शो का लुक लॉन्च : बच्चों के लिए सुनहरा अवसर, ग्रूमिंग से लेकर ग्रैंड शो तक मिलेगा प्रोफेशनल अनुभव