मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया की 6 दिवसीय यात्रा पर रवाना : वैश्विक नेताओं से करेंगे मुलाकात, मैक्रों और फिको के साथ होगी द्विपक्षीय बातचीत

मोदी फ्रांस के शहर नीस, एवियन और पेरिस का दौरा करेंगे

मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया की 6 दिवसीय यात्रा पर रवाना : वैश्विक नेताओं से करेंगे मुलाकात, मैक्रों और फिको के साथ होगी द्विपक्षीय बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे पर रवाना हो गए हैं। 15 जून से फ्रांस में होने वाले G-7 शिखर सम्मेलन में भारत 13वीं बार साझीदार देश के रूप में शामिल होगा। यात्रा के दौरान रक्षा, तकनीक, नवाचार और आर्थिक सहयोग पर अहम चर्चा होगी। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का मुद्दा भी प्रमुख रहेगा।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को फ्रांस और स्लोवाकिया की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गये।  इस दौरान वह 15 जून से फ्रांस में आयोजित होने वाले तीन-दिवसीय जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के अलावा कई वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। भारत साझीदार देश के रूप में इस समूह की बैठक में 13वीं बार भाग ले रहा है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मोदी अपनी यात्रा के दौरान फ्रांस और स्लोवाकिया के शीर्ष नेतृत्व के साथ संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करेंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री की फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ विस्तृत द्विपक्षीय बातचीत होगी, जिसमें रणनीतिक, आर्थिक, रक्षा, प्रौद्योगिकी तथा नवाचार सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी। मोदी फ्रांस के शहर नीस, एवियन और पेरिस का दौरा करेंगे। जी-7 सम्मेलन के दौरान उनकी समूह के सदस्य देशों के नेताओं, साझीदार देशों तथा अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात होने की संभावना है। सम्मेलन में दक्षिण कोरिया, केन्या, ब्राजील और मिस्र जैसे देशों को भी साझीदार देश के रूप में आमंत्रित किया गया है।

यात्रा के दौरान पश्चिम एशिया की स्थिति सहित विभिन्न वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र में सुधार और सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का मुद्दा भी एजेंडे में प्रमुखता से शामिल रहने की संभावना है। फ्रांस के साथ प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग यात्रा का प्रमुख केंद्र रहेगा। इस दौरान दोनों देशों के बीच स्टार्टअप, विश्वविद्यालयों और नवाचार संस्थानों के सहयोग से जुड़े कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये जाने की संभावना है।

स्लोवाकिया यात्रा के दौरान रक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने पर विशेष चर्चा होगी तथा दोनों देशों के बीच कुछ समझौतों पर हस्ताक्षर किये जाने की भी संभावना है। प्रधानमंत्री 13 से 14 जून तक फ्रांस के नीस में रहेंगे। इसके बाद वह 14 से 16 जून तक स्लोवाकिया की यात्रा करेंगे और फिर पेरिस लौटेंगे।

Read More मोदी ने किया आर्थिक सलाहकार परिषद की बैठक में हालात पर मंथन, पश्चिम एशिया संकट से पड़ रहे प्रभावों पर विशेष चर्चा 

 

Read More बंगाल : ममता की पार्टी में बगावत, 19 सांसदों की सूची में युसुफ पठान, शत्रुघ्न सिन्हा और सयोनी घोष का नाम भी शामिल

Read More 'इंडिया' गठबंधन की बैठक में बोले खरगे, परिसीमन विधेयकों के खिलाफ विपक्षी दलों की एकजुटता जरूरी, गैर-भाजपा शासित राज्यों के साथ हो रहा भेदभाव 

 

 

Tags: modi

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का : अवैध वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई शुरू असर खबर का : अवैध वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई शुरू
अस्पताल परिसर में नियम उल्लंघन पर 150 वाहनों को नोटिस जारी
दो पल के सुकून का मिटा दिया नामो-निशां, जानें पूरा मामला
बड़ा सवाल - कहां गायब हो रहा पानी, इतना पानी की 31 लाख की आबादी पले, यहां तो 15 लाख में भी पानी का टोटा
‘लगान’ के पूरे हुए 25 साल : आमिर खान, आशुतोष गोवारिकर और पूरी टीम ने स्पेशल रीयूनियन स्क्रीनिंग में फिर ताजा की यादें
बेटी बचाओ अभियान का असर, भारत में पुरुष-महिला लिंगानुपात बढ़कर 929 हुआ
ब्रुसेल्स में गूंजा राजस्थान का विकास मॉडल, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने वैश्विक मंच पर रखीं उपलब्धियां
सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी, जानें क्या है भाव