मध्य प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ 9.78 करोड़ रूपये के धन शोधन का मामला दर्ज, जांच जारी

ईडी का शिकंजा: पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमरनाथ मित्तल पर केस दर्ज

मध्य प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ 9.78 करोड़ रूपये के धन शोधन का मामला दर्ज, जांच जारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मध्य प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ. अमरनाथ मित्तल के खिलाफ भोपाल कोर्ट में शिकायत दर्ज की है। लोकायुक्त की प्राथमिकी के आधार पर हुई जांच में ₹2.38 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ। आरोपी ने कथित तौर पर भ्रष्टाचार की कमाई को भोपाल और रायसेन की अचल संपत्तियों में निवेश कर मनी लॉन्ड्रिंग की।

मध्य प्रदेश। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ. अमरनाथ मित्तल और अन्य के खिलाफ घन शोधन रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत भोपाल की विशेष अदालत (पीएमएलए) में शिकायत दर्ज की है। ईडी के सूत्रों ने बताया कि लोकायुक्त भोपाल द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधित) की धारा 13(1)(ई) और 13(2) के तहत दर्ज प्राथमिकी के आधार पर अपनी जांच शुरू की थी। यह प्राथमिकी उन आरोपों से संबंधित है जिसमें डॉ. अमरनाथ मित्तल ने लोक सेवक के रूप में काम करते हुए अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की, जिसकी कीमत लगभग 2.38 करोड़ रूपये थी।

पीएमएलए जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने कथित तौर पर भ्रष्टाचार के तरीकों से हासिल अपराध की कमाई को भोपाल और रायसेन जिलों में स्थित चल और अचल संपत्तियों में निवेश करके धन शोधन किया था। इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में ओवरलोड वाहनों पर बड़ा एक्शन : 30 वाहन जब्त, लाइसेंस निलंबन की तैयारी जयपुर में ओवरलोड वाहनों पर बड़ा एक्शन : 30 वाहन जब्त, लाइसेंस निलंबन की तैयारी
जयपुर में परिवहन विभाग का सख्त एक्शन, आरटीओ द्वितीय धर्मेंद्र कुमार की टीम ने महला-जोबनेर-नावा-कुचामन मार्ग पर रातभर छापा मारकर...
ऊर्जा सदुपयोग की मुहिम को अपनाएं हर दिन : एकजुट होकर ऊर्जा संसाधनों के समुचित उपयोग में निभानी होगी सक्रिय भूमिका, सीएम ने कहा- विवेकपूर्ण उपयोग से ही आने वाली पीढ़ी के भविष्य को बनाया जा सकता है सुरक्षित
मन की बात : प्रधानमंत्री मोदी ने योग अपनाने और चीनी और तेल का सेवन घटाने पर दिया जोर, लोगों से खान-पान में भी सुधार लाने की अपील की 
सेंटकॉम रिपोर्ट का दावा: अमेरिका ने ईरान में 11,000 से ज़्यादा सैन्य ठिकानों पर किए हमले, ईरान के परमाणु कार्यक्रम से खतरों का दिया हवाला
राजस्थान में 6000 मेगावाट ऑवर की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा : राज्य में स्थापित हो बीईएसएस परियोजनाएं, ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: बस की चपेट में आने से महिला की मौत, पुलिस जांच शुरू
पश्चिम एशिया संकट और रुपये में जारी गिरावट के बीच एफपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक ही महीने में की 1,00,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की इक्विटी की शुद्ध बिकवाली