NEET UG 2026: नीट री एग्जाम प्रोविजनल आंसर-की जारी, 30 जून तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं

NEET UG 2026: नीट री एग्जाम प्रोविजनल आंसर-की जारी, 30 जून तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 21 जून को आयोजित नीट यूजी 2026 री-एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए इसे डाउनलोड कर सकते हैं। किसी भी प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 30 जून रात 11:55 बजे तक है।

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 21 जून को आयोजित नीट यूजी 2026 री-एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।

यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 30 जून 2026 रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए आपत्ति दर्ज करने की विंडो 25 जून से सक्रिय कर दी गई है। आपत्तियों की समीक्षा विषय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी और उसके बाद अंतिम आंसर-की जारी की जाएगी, जिसके आधार पर परिणाम घोषित होंगे।

तकनीकी समस्या आने पर अभ्यर्थी एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा [email protected] पर ईमेल भेजकर भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में पीएम आवास की ओर मार्च कर रहे राहुल और प्रियंका गांधी को पुलिस ने...
मां योजना की आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी से बड़ी राहत, अब दूसरे राज्यों में भी 25 लाख तक का कैशलेस इलाज
अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री
दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली आ रहे किसानों को रोका, शंभू बॉर्डर पर हाई अलर्ट