दिल्ली में नौ संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार: आईएसआई से जुड़े तार, दिल्ली-मुंबई समेत देश के कई शहरों में आतंकी हमलों की थी साजिश 

आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

दिल्ली में नौ संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार: आईएसआई से जुड़े तार, दिल्ली-मुंबई समेत देश के कई शहरों में आतंकी हमलों की थी साजिश 
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 9 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और मुंबई अंडरवर्ल्ड के निर्देश पर दिल्ली-मुंबई में बड़े हमलों की साजिश रच रहे थे। फंडिंग के लिए एक नेपाली नागरिक भी नेटवर्क से जुड़ा था।

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए नौ संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े नेटवर्क से जुड़े हैं। यह गिरोह दिल्ली, मुंबई समेत देश के कई प्रमुख शहरों में आतंकी हमलों की साजिश रच रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को सीमा पार बैठे हैंडलर्स के निर्देश मिल रहे थे। उन्हें महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और सुरक्षा बलों के जवानों को निशाना बनाकर हमले करने का जिम्मा सौंपा गया था, ताकि देश में दहशत फैलाई जा सके। 

कई राज्यों से जुड़े आरोपी

सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोग दिल्ली, महाराष्ट्र और पंजाब सहित विभिन्न राज्यों से संबंध रखते हैं। इनमें कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, हालांकि पुलिस ने फिलहाल उनकी पहचान और राष्टीयता का खुलासा नहीं किया है।

वित्तीय लेनदेन और नेटवर्क की पड़ताल

Read More भाजपा नेता के अवैध पीजी पर कार्रवाई से बच रही एमसीडी : मामले में हो निष्पक्ष जांच, भारद्वाज ने कहा- सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा नहीं होना चाहिए बर्दाश्त

स्पेशल सेल अब आरोपियों के वित्तीय लेनदेन, संचार रिकॉर्ड और उनसे जुड़े व्यापक नेटवर्क की जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या देश के अन्य हिस्सों में भी इस मॉड्यूल के सदस्य सक्रिय हैं और क्या संभावित हमलों के लिए पहले से रेकी की गई थी।

Read More एनएसयूआई का डूसू चुनाव में चारों सीटों पर जीत का दावा : पूरे तंत्र के दबाव के बावजूद मजबूती से डटे रहे कार्यकर्ता, जाखड़ ने कहा- न्याय और बेहतर भविष्य के पक्ष में होगा जनादेश

नेपाली नागरिक भी जुड़ा था

Read More महिला हो, सिलेंडर नहीं उठा पाओगी : नहीं दी नियुक्ति, देना होगा 12 लाख मुआवजा

जांच में यह भी सामने आया कि मुन्ना जागड़ा इस पूरे नेटवर्क के सीधे संपर्क में था और एक 66 वर्षीय नेपाली नागरिक भी इनके साथ जुड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि वह नेपाल से दिल्ली धन की व्यवस्था करने आया था। एजेंसियों के मुताबिकए मुन्ना जागड़ा फिलहाल कराची में छिपा हुआ है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया