Aggression
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... मिडिल ईस्ट में बढ़ा युद्ध का खतरा: अमेरिका पर ईरान का बड़ा पलटवार, कुवैत और बहरीन में मिसाइल-ड्रोन हमला
Published On
By Jaipur NM
अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में ईरान की आईआरजीसी (IRGC) ने कुवैत और बहरीन में स्थित अमेरिकी सैन्य व नौसैनिक ठिकानों पर भीषण मिसाइल और ड्रोन हमले शुरू कर दिए हैं। ईरानी कमांडर ने अमेरिकी ठिकानों को "नरक" बनाने की चेतावनी दी है, जिसके बाद बहरीन में रेड अलर्ट और सायरन बजाए गए हैं। होर्मुज़ जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: ईरान के कथित ड्रोन हमले का अमेरिका ने दिया करारा जवाब, 10 ठिकाने तबाह करने का दावा
Published On
By Jaipur NM
कमर्शियल तेल टैंकर पर ड्रोन हमले के जवाब में अमेरिकी सेना ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य के पास ईरान के 10 सैन्य ठिकानों पर भीषण बमबारी की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे सीज़फायर का उल्लंघन बताते हुए चेतावनी दी कि यदि ईरान नहीं सुधरा, तो उसका अस्तित्व खत्म कर दिया जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, 48 मिनट के युद्ध ने अमेरिका को दिया बड़ा मुनाफा
Published On
By Jaipur NM
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ने वेनेजुएला संघर्ष की लागत से 28 गुना अधिक तेल वसूल कर 'मोटी कमाई' की है। उन्होंने कहा कि 48 मिनट चले इस युद्ध के बाद वेनेजुएला के तेल क्षेत्र पर अमेरिकी नियंत्रण बढ़ा और अब इसे अमेरिकी ऊर्जा परिदृश्य का हिस्सा माना जाना चाहिए। लेबनान में भड़की हिंसा: चार सैनिकों की मौत, इजरायली रक्षा मंत्री बेन-ग्विर ने कही पूरे लेबनान को जलाने की बात
Published On
By Jaipur NM
दक्षिणी लेबनान में चार इजरायली सैनिकों की मौत के बाद इजरायल के मंत्रियों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सुरक्षा मंत्री बेन-ग्विर ने 'पूरे लेबनान को जलाने' और आतंक को कुचलने का आह्वान किया। वहीं, वित्त मंत्री स्मोट्रिच ने इसे 'मुश्किल सुबह' बताते हुए लेबनान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में 'आग की भाषा' इस्तेमाल करने की मांग की। भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला: सुधांशु त्रिवेदी ने लगाया छात्रों को मानसिक यातना देने का आरोप, 'छात्रों की गूंज' रैली पर उठाए सवाल
Published On
By Jaipur NM
भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने नीट पुनर्परीक्षा से ठीक पहले कोटा में रैली करने पर राहुल गांधी को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता विद्यार्थियों की एकाग्रता भंग कर तनाव पैदा कर रहे हैं। भाजपा ने इसे परीक्षा को बाधित करने की सोची-समझी साजिश बताया। जरा सी बात पर हिंसक विवाद: भैंस यहां नहीं बंधेंगी, और हो गया खून ख़राबा!
Published On
By Jaipur NM
जौनपुर के करौली गांव में भैंस बांधने के विवाद में दो पड़ोसियों के बीच हिंसक मारपीट हो गई। लाठी-डंडों के हमले में गंभीर रूप से घायल अजय सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ईरान का पलटवार : बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल-ड्रोन हमला, अराघची ने कहा- सुरक्षित रहना है तो क्षेत्र छोड़ दें
Published On
By Jaipur
अपाचे हेलीकॉप्टर गिराए जाने के बाद अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर है। राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने बहरीन और जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागीं। बहरीन, जॉर्डन और कुवैत की वायु रक्षा प्रणालियों ने कई खतरों को हवा में ही नष्ट किया। अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर पर हमले के बाद बड़ा पलटवार: अमेरिका ने ईरान के 20 सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, खाड़ी में बढ़ी सैन्य हलचल
Published On
By Jaipur NM
अमेरिकी सेना (CENTCOM) ने ईरान के 20 रणनीतिक ठिकानों पर भीषण बमबारी की है। सोमवार को ओमान तट के पास ईरानी 'शाहेद' ड्रोन द्वारा अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर गिराए जाने के जवाब में यह कार्रवाई की गई। अमेरिका ने ईरान के हवाई रक्षा तंत्र, रडार और ड्रोन केंद्रों को नष्ट कर दिया है। जोहान्सबर्ग में अंधाधुंध गोलीबारी: 12 लोगों की मौत, 9 अन्य घायल; अवैध खनिकों के बीच वर्चस्व की लड़ाई की आशंका
Published On
By Jaipur NM
दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में 10 भारी हथियारबंद हमलावरों ने एक बस्ती में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस वीभत्स हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस के अनुसार, यह घटना अवैध खनिकों के बीच वर्चस्व की जंग से जुड़ी हो सकती है। खाड़ी में फिर भड़का तनाव: अमेरिकी कार्रवाई के बाद आईआरजीसी का पलटवार, कई ठिकानों को बनाया निशाना
Published On
By Jaipur NM
अमेरिकी कार्रवाई के जवाब में ईरानी सेना (IRGC) ने बहरीन में तैनात अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े पर ड्रोन हमले किए हैं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका को क्षेत्र छोड़ने की चेतावनी देते हुए कहा कि हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। क्षेत्र में तनाव चरम पर है। इज़रायली बमबारी से गाजा बना कब्रिस्तान: 72 हजार से ज्यादा लोगों की मौत, नहीं थम रहा मासूमों की मौत का सिलसिला
Published On
By Jaipur NM
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायली हमलों में अब तक 72,938 फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है और 1,72,919 लोग घायल हुए हैं। हमास के साथ युद्धविराम लागू होने के बाद भी इजरायल ने हमले जारी रखे हैं, जिससे पिछले 48 घंटों में ही कई नागरिक हताहत हुए हैं। युद्वविराम का उल्लघंन : लेबनान में झड़पें जारी, इजरायल और हिजबुल्ला के शांति समझौते पर खड़े हुए गंभीर सवाल
Published On
By Jaipur NM
अमेरिका की आंशिक युद्धविराम योजना को दोनों पक्षों द्वारा स्वीकारने के बाद भी लेबनान में जमीनी संघर्ष जारी है। दक्षिणी लेबनान और सीमावर्ती क्षेत्रों में इजरायली सेना और हिज्बुल्ला लड़ाके आमने-सामने हैं। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगा रहे हैं, जिससे शांति प्रयासों को झटका लगा है। 