अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, 48 मिनट के युद्ध ने अमेरिका को दिया बड़ा मुनाफा

वेनेजुएला संकट

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, 48 मिनट के युद्ध ने अमेरिका को दिया बड़ा मुनाफा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ने वेनेजुएला संघर्ष की लागत से 28 गुना अधिक तेल वसूल कर 'मोटी कमाई' की है। उन्होंने कहा कि 48 मिनट चले इस युद्ध के बाद वेनेजुएला के तेल क्षेत्र पर अमेरिकी नियंत्रण बढ़ा और अब इसे अमेरिकी ऊर्जा परिदृश्य का हिस्सा माना जाना चाहिए।

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनका देश वेनेजुएला के तेल के जरिए वहां हुए अपने युद्ध की लागत से ‘28 गुना’ पहले ही वसूल कर चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका इससे ‘मोटी कमाई भी कर रहा है।’ ट्रंप ने कहा, “उस युद्ध को जीतने में सिर्फ 48 मिनट लगे। हम वहां से लाखों बैरल तेल बाहर लेकर आये।” यह आंकड़ा ट्रंप के करीब एक हफ्ते पहले के पिछले दावे से अलग है, जब उन्होंने कहा था कि अमेरिका ने उस पैसे की ‘42 गुना’ भरपाई कर ली है।

यह बयान अमेरिका के जनवरी में वेनेजुएला के खिलाफ शुरू की गयी सैन्य आक्रामकता के महीनों बाद आया है। उस सैन्य कार्रवाई के कारण वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का अपहरण कर लिया गया था और वेनेजुएला के तेल क्षेत्र पर अमेरिकी प्रभाव का बहुत बड़ा विस्तार हुआ था। ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका के तेल और गैस उत्पादन की गिनती करते समय वेनेजुएला को भी उसमें शामिल किया जाना चाहिए, क्योंकि यह देश ‘बुनियादी तौर पर’ अमेरिकी ऊर्जा परिदृश्य का ही हिस्सा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कल जयपुर पहुंचेंगे, सवाई माधोपुर व बूंदी के कार्यक्रमों में लेंगे भाग लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कल जयपुर पहुंचेंगे, सवाई माधोपुर व बूंदी के कार्यक्रमों में लेंगे भाग
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला गुरुवार को जयपुर पहुंचेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सवाई माधोपुर कलेक्ट्रेट, बूंदी के कापरेन...
जेकेलोन अस्पताल में नया नियम बना परेशानी, सफाई के नाम पर मरीज के परिजनों को निकाल देते है बाहर
छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार : खड़गे ने की प्रधान के इस्तीफे की मांग, बोले- पेपर लीक से करोड़ों छात्रों का भविष्य प्रभावित
कोचिंग में सेंसर डोर बन रहे मौत का रास्ता, जानें पूरा मामला
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से राजस्थान लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष की शिष्टाचार भेंट, लोकभवन में हुई मुलाकात
कोलकाता में ढ़हा निर्माणाधीन गोदाम: हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत, मलबे में दबे 50 से अधिक लोग, रेस्क्यू ऑपेरशन जारी
सांगानेर में चाकूबाजी : शादी के ठीक पहले आरोपी को पुलिस ने दी सुरक्षा, युवक की मौत