जोहान्सबर्ग में अंधाधुंध गोलीबारी: 12 लोगों की मौत, 9 अन्य घायल; अवैध खनिकों के बीच वर्चस्व की लड़ाई की आशंका

जोहान्सबर्ग में नरसंहार

जोहान्सबर्ग में अंधाधुंध गोलीबारी: 12 लोगों की मौत, 9 अन्य घायल; अवैध खनिकों के बीच वर्चस्व की लड़ाई की आशंका
दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में 10 भारी हथियारबंद हमलावरों ने एक बस्ती में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस वीभत्स हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस के अनुसार, यह घटना अवैध खनिकों के बीच वर्चस्व की जंग से जुड़ी हो सकती है।

जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग शहर के क्लीवलैंड उपनगर में मंगलवार रात हुई अंधाधुंध गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि राइफलों से लैस कम से कम 10 भारी हथियारबंद संदिग्ध मंगलवार देर रात क्लीवलैंड इलाके की बनी एक बस्ती में दाखिल हुए और अंधाधुंध गोलीबारी करने के बाद वाहन से फरार हो गए। बस्ती में रहने वाले 'जंपर्स' समुदाय के लोगों का मानना है कि यह गोलीबारी इस क्षेत्र में सक्रिय अवैध खनिकों के समूहों के बीच वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ी हो सकती है। दक्षिण अफ्रीका में अवैध खनन के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। यह दुनिया में सबसे उच्च हत्या दरों वाले देशों में से एक है।

पुलिस ने एक बयान में कहा, "ऐसा आरोप है कि एक सफेद रंग की गाड़ी से 10 से अधिक संदिग्धों को क्लीवलैंड में एक पेट्रोल पंप के पास छोड़ा गया था।" रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस प्रवक्ता कैप्टन टिंट्सवालो सिबेको ने बताया कि संदिग्धों को पेट्रोल पंप के पास छोड़े जाने के बाद वे कई प्रवेश द्वारों से इस बस्ती में दाखिल हुए। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर निवासियों और समुदाय के लोगों पर कथित तौर पर गोलियां चलाईं और फिर उसी वाहन से फरार हो गए।

बयान में आगे कहा गया, "संदिग्धों ने कथित तौर पर दोनों प्रवेश द्वारों से बस्ती में प्रवेश किया और पूरे इलाके में घूम-घूमकर कई स्थानों पर निवासियों पर गोलियां चलाईं।" पुलिस के मुताबिक, आठ पुरुषों और तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य पुरुष ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना में घायल हुए कम से कम नौ लोगों को गोली लगने के कारण इलाज के लिए विभिन्न चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया है। सिबेको ने बताया कि इस वीभत्स हमले के पीछे का वास्तविक कारण अभी तक अज्ञात है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। फिलहाल इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान का पलटवार : बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल-ड्रोन हमला, अराघची ने कहा- सुरक्षित रहना है तो क्षेत्र छोड़ दें ईरान का पलटवार : बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल-ड्रोन हमला, अराघची ने कहा- सुरक्षित रहना है तो क्षेत्र छोड़ दें
अपाचे हेलीकॉप्टर गिराए जाने के बाद अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर है। राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी हमलों के जवाब...
सुस्मिता देव के राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफे से तृणमूल संकट गहराया, सामूहिक दलबदल की अटकलों से बढ़ा गतिरोध
राजस्थान राजस्व एवं कर बोर्ड को बनाया गया पुनरीक्षण प्राधिकारी
यूपीईएस ने जयपुर में पेश किया ‘यूनिवर्सिटी ऑफ टुमॉरो’ का विज़न, एआई-फर्स्ट शिक्षा मॉडल पर जोर
पुलिस आयुक्त ने खो नागोरियान अग्निकांड प्रकरण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई , थाना अधिकारी सहित आठ पुलिस कर्मिको को किया निलंबित
कालीसिंध बांध का होगा वार्षिक रखरखाव, मरम्मत कार्य पर खर्च होंगे 30 लाख
बिटकॉइन मामला: कांग्रेस नेता नलपाद को ईडी का समन, कर्नाटक के मंत्री ने कार्रवाई को बताया 'राजनीति से प्रेरित'