जरा सी बात पर हिंसक विवाद: भैंस यहां नहीं बंधेंगी, और हो गया खून ख़राबा!

भैंस बांधने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

जरा सी बात पर हिंसक विवाद: भैंस यहां नहीं बंधेंगी, और हो गया खून ख़राबा!
जौनपुर के करौली गांव में भैंस बांधने के विवाद में दो पड़ोसियों के बीच हिंसक मारपीट हो गई। लाठी-डंडों के हमले में गंभीर रूप से घायल अजय सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बक्सा थाना क्षेत्र में भैंस बांधने को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि बक्सा थाना क्षेत्र के करौली गांव निवासी अजय कुमार सिंह तथा उनके पड़ोसी दान बहादुर शर्मा और तेज बहादुर शर्मा के बीच बुधवार रात लगभग आठ बजे बगीचे की जमीन में भैंस बांधने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे।

मारपीट के दौरान अजय कुमार सिंह के सिर में गंभीर चोटें आईं। इसके अलावा अखिलेश सिंह, हिमांशु सिंह, शिवम सिंह और आकृति सिंह भी घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान देर रात अजय कुमार सिंह की मृत्यु हो गई। अन्य चार घायलों का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही बक्सा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी।

एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि गांव में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय