लेबनान में भड़की हिंसा: चार सैनिकों की मौत, इजरायली रक्षा मंत्री बेन-ग्विर ने कही पूरे लेबनान को जलाने की बात

लेबनान पर इजरायली मंत्रियों का कड़ा रुख

लेबनान में भड़की हिंसा: चार सैनिकों की मौत, इजरायली रक्षा मंत्री बेन-ग्विर ने कही पूरे लेबनान को जलाने की बात
दक्षिणी लेबनान में चार इजरायली सैनिकों की मौत के बाद इजरायल के मंत्रियों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सुरक्षा मंत्री बेन-ग्विर ने 'पूरे लेबनान को जलाने' और आतंक को कुचलने का आह्वान किया। वहीं, वित्त मंत्री स्मोट्रिच ने इसे 'मुश्किल सुबह' बताते हुए लेबनान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में 'आग की भाषा' इस्तेमाल करने की मांग की।

तेल अवीव। दक्षिणी लेबनान में लड़ाई में इजरायली सेना के चार सैनिकों के मारे जाने के बाद इजराइल रक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्विर ने लेबनान को 'जलाने' का आह्वान किया है। बेन-ग्विर ने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, "अमेरिकियों के प्रति पूरे सम्मान के साथ, इजरायल को पूरी दुनिया के सामने यह साफ कर देना चाहिए कि हमारे बेटों का खून और हमारे नागरिकों की सुरक्षा कोई मामूली बात नहीं है। पूरा लेबनान जलना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "मैंने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से अपनी निजी मुलाकातों में भी कहा था कि एक इजरायली मां के हर आंसू के बदले हजार लेबनानी माताओं को रोना होगा।" उन्होंने यह भी कहा, "इस क्षेत्र में आपको आक्रामक होना होगा। सब कुछ मिटाना होगा। आतंक को कुचलना होगा।" इजरायली सेना ने युद्ध के दौरान दक्षिणी लेबनान में चार सैनिकों के मारे जाने की घोषणा की है। सेना ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में इन चार सैनिकों में से एक की पहचान 32 वर्षीय लेफ्टिनेंट डोर गेडालिया बेन सिमहोन के रूप में की है। वह 52वीं बटालियन और 41वीं ब्रिगेड के कमांडर थे।

इजरायल के वित्त मंत्री बेजलेल स्मोट्रिच ने भी रातभर चली भीषण लड़ाई के बाद लेबनान के खिलाफ कड़ी जवाबी कार्रवाई का आह्वान किया है।स्मोट्रिच ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में इसे एक 'मुश्किल सुबह' बताया। उन्होंने कहा, "अब आग की भाषा में बात करने का समय है। नरक के दरवाजे खोलने का समय है।"

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्ण सदस्य नहीं होने के बावजूद जी-7 जैसे वैश्विक मंच पर नेता के तौर पर उभरा भारत, सुधांशु ने कहा- दक्षता और काबिलियत के साथ बड़े देशों का जीत रहा भरोसा पूर्ण सदस्य नहीं होने के बावजूद जी-7 जैसे वैश्विक मंच पर नेता के तौर पर उभरा भारत, सुधांशु ने कहा- दक्षता और काबिलियत के साथ बड़े देशों का जीत रहा भरोसा
भाजपा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की बड़ी ताकतों का भरोसा जीत रहा है।...
शहीद स्मारक पर लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह कार्यक्रम, कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
एसएमएस अस्पताल में जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय किशोरी के पेट से निकाला गया 12 किलो का विशाल ट्यूमर
दिल्ली सरकार ने सर्दियों से पहले ही जारी किया प्रदूषण नियंत्रण रोडमैप, रेखा गुप्ता ने कहा- विभागों को आवश्यक तैयारियां का मिलेगा पर्याप्त समय
राजस्थान चैम्बर में इंडोनेशिया और अमेरिकी दूतावास के प्रतिनिधियों से उद्योग जगत का संवाद
लेबनान में भड़की हिंसा: चार सैनिकों की मौत, इजरायली रक्षा मंत्री बेन-ग्विर ने कही पूरे लेबनान को जलाने की बात
बंगाल में भारी बारिश से बहा दूधिया पुल : सिलीगुड़ी-मिरिक के बीच टूटा संपर्क, अलर्ट जारी