नीतीश कुमार ने पटना के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, प्रभावित परिवारों से मिले, राहत-बचाव कार्यों को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

निचले इलाकों पर रखी जा रही नजर

नीतीश कुमार ने पटना के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, प्रभावित परिवारों से मिले, राहत-बचाव कार्यों को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने रविवार को पटना जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पुनपुन, धनरुआ और आसपास के इलाकों में जलभराव व तटबंधों की स्थिति देखी तथा अधिकारियों को प्रभावित परिवारों के लिए त्वरित राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने रविवार को पटना जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित लोगों की समस्याओं की जानकारी ली। नीतीश कुमार ने पुनपुन, अकौना, नीमा, बेलदारीचक, लखना, निहालचक, बलुआचक, देवकली, धनरुआ, वीर ओरियारा, सेवदाहा बिगहा, अवधारा, पभेरी, जलालपुर, सहुरु और साईं सहित बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उपमुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी से फोन पर बातचीत कर पटना समेत पूरे बिहार में बाढ़ और जलस्तर की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित परिवारों की सुरक्षा तथा राहत एवं बचाव कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। नीतीश कुमार ने कहा कि बाढ़ की इस कठिन घड़ी में कोई भी परिवार खुद को अकेला न समझे। सरकार पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है। प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचा रहा है।

नीतीश कुमार ने कहा कि निचले इलाकों, तटबंधों और जलस्तर की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा प्रभावित लोगों की सुरक्षा एवं राहत के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इस दौरे पर बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ भी नीतीश कुमार के साथ थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

अलवर: आभूषण की दुकान में चोरी का प्रयास विफल, खाली हाथ लौटे बदमाश अलवर: आभूषण की दुकान में चोरी का प्रयास विफल, खाली हाथ लौटे बदमाश
अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में शनिवार रात अज्ञात बदमाशों ने जैन गली स्थित एक आभूषण की दुकान के...
तेजस्वी यादव का महंगाई पर केंद्र सरकार पर हमला, बोले- खाद्य पदार्थों से गैस तक बढ़ी कीमतों ने बिगाड़ा आम लोगों का बजट
उदयपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 साल से फरार पांच हजार का इनामी बदमाश गुजरात से गिरफ्तार, तकनीकी मदद से मिली सफलता
जातीय जनगणना को लेकर कमलेश्वर पटेल का केंद्र पर हमला, बोले- सरकार घोषणा के बावजूद मूल स्वरूप में लागू नहीं कर रही
ईरान के मिसाइल हमलों के जवाब में अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, तीन ईरानी तेल टैंकरों को किया निष्क्रिय
राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल की नियुक्ति; पुष्पेंद्र भाटी बने जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट सीजे
नए शाही अंदाज और नए अनुभव के साथ 9 सितंबर से दौड़ेगी Palace on Wheels, 77 मेहमानों के साथ नए पर्यटन सीजन की शुरुआत