गणतंत्र दिवस पर दर्शकों के बीच मोदी : हाथ हिलाकर किया दर्शकों का अभिवादन, झलक पाने के लिए कुर्सियों से खड़े हुए लोग

कई लोग काफी आगे तक आ गए

गणतंत्र दिवस पर दर्शकों के बीच मोदी : हाथ हिलाकर किया दर्शकों का अभिवादन, झलक पाने के लिए कुर्सियों से खड़े हुए लोग

वह इंडिया गेट की ओर बढ़ गये और हाथ हिला कर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान प्रधानमंत्री की एक झलक पाने की चाह में लोग अपनी कुर्सियों से उठ खड़े हो गये।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर सोमवार को आयोजित समारोह के दौरान दर्शकों के बीच पहुंचे। मोदी परेड समाप्त होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, समारोह में पधारे विदेशी मेहमानों यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन तथा उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्ण को विदा करने के बाद मीडिया कर्मियों के लिये बनी गैलरी नर्मदा में पहुंचे और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

इसके बाद वह इंडिया गेट की ओर बढ़ गये और हाथ हिला कर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान प्रधानमंत्री की एक झलक पाने की चाह में लोग अपनी कुर्सियों से उठ खड़े हो गये और कई लोग काफी आगे तक गए। लोगों ने प्रधानमंत्री को देख कर मोदी-मोदी के नारे भी लगाये। थोड़ी देर के बाद वह अपनी गाड़ी में बैठ कर समारोह स्थल से रवाना हो गये।

Tags: modi

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह