प्यार का जुनून या पागलपन? नहीं मिली प्रेमिका तो टॉवर पर चढ़ा प्रेमी, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, युवक को मनाने में छूटे पुलिस के पसीने

प्रशासन की सतर्कता और सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना टली

प्यार का जुनून या पागलपन? नहीं मिली प्रेमिका तो टॉवर पर चढ़ा प्रेमी, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, युवक को मनाने में छूटे पुलिस के पसीने

मध्य प्रदेश के बैतूल में एक सिरफिरा प्रेमी शराब के नशे में जियो के मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। वह चिल्लाकर अपनी प्रेमिका को बुलाने की मांग कर रहा था। पुलिस, तहसीलदार और प्रशासन की टीम ने 5 घंटे की कड़ी मशक्कत और समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।

बैतूल। मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के भीमपुर जनपद अंतर्गत बक्का गांव में एक युवक प्रेमिका को बुलाने की जिद में जियो के मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। करीब पांच घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद पुलिस और प्रशासन ने समझाइश देकर उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवक की पहचान संदीप बारस्कर के रूप में हुई है। वह रविवार दोपहर लगभग तीन बजे गांव के बाहर स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक टॉवर से जोर-जोर से चिल्लाते हुए अपनी प्रेमिका को मौके पर बुलाने की मांग कर रहा था।

स्थानीय लोगों के अनुसार युवक शराब के नशे में था और घर में किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद होने के बाद वह घर से निकलकर टॉवर पर चढ़ गया। युवक का कहना था कि गांव के कुछ लोग उसके प्रेम संबंध को लेकर उसे चिढ़ाते हैं तथा परिवार के सदस्य भी उसके संबंध का विरोध कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी सुरेश सिंह के साथ तहसीलदार बसंत कुमार बरखानिया और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नान सिंह चौहान भी प्रशासनिक अमले के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टॉवर के आसपास बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए थे।

अधिकारियों ने युवक से बातचीत कर उसे शांत करने का प्रयास किया। टॉवर पर कार्य कर रहे मजदूरों ने भी उसे नीचे उतरने के लिए समझाया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा। प्रशासन को आशंका थी कि युवक कोई गलत कदम उठा सकता है। इसके बाद प्रशासन ने टॉवर के आसपास जमा भीड़ को हटवाया। लगातार समझाइश के बाद युवक का गुस्सा शांत हुआ और शाम लगभग सात बजे वह स्वयं सावधानीपूर्वक नीचे उतर आया।

नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे सुरक्षित अपने कब्जे में लिया। हालत सामान्य होने पर उसे समझाइश देकर परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। चौकी प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि प्रशासन की सतर्कता और सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना के बाद गांव में स्थिति सामान्य है। 

Read More नोएडा में दर्दनाक हादसा: लोहे का भारी गेट गिरने से 5 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Post Comment

Comment List

Latest News

नीट पेपरलीक मामले पर सियासत, पीसीसी 21 मई को करेगी भाजपा मुख्यालय का घेराव नीट पेपरलीक मामले पर सियासत, पीसीसी 21 मई को करेगी भाजपा मुख्यालय का घेराव
नीट-2026 पेपर लीक और कथित भाजपा नेताओं की संलिप्तता के विरोध में कांग्रेस 21 मई को भाजपा मुख्यालय का घेराव...
2028 के ओलंपिक खेलों के लिए राजस्थान हो रहा तैयार, खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध राज्य सरकार
प्रमोद तिवारी का केंद्र पर हमला, बोले-महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक पर सरकार जारी करें श्वेत पत्र
हरे निशान में बंद हुआ बाजार: दिग्गज कंपनियों में लिवाली से चढ़े प्रमुख सूचकांक, इन शेयरों में दिखा ज़ोरदार एक्शन
विश्व संग्रहालय दिवस पर अल्बर्ट हॉल पहुंचीं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, सांस्कृतिक विरासत संरक्षण और पर्यटन बढ़ावा पर दिया विशेष जोर
आरआईसी में सजा रंगीन रत्नों का अनूठा संसार, मंत्री गौतम कुमार दक ने किया ‘जग्स-2026’ का शुभारंभ
स्वीडन के बाद ओस्लो पहुंचे पीएम मोदी: भारतीय समुदाय ने किया स्वागत, बोले-द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य