पीएम मोदी ने दी राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय खिलाड़ियों को बधाई, कहा- उनकी मेहनत आने वाली पीढ़ी को करती रहेगी प्रेरित

भारत ने 13 स्वर्ण सहित 39 पदक जीते

पीएम मोदी ने दी राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय खिलाड़ियों को बधाई, कहा- उनकी मेहनत आने वाली पीढ़ी को करती रहेगी प्रेरित
ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी टीम की सराहना की है। भारत ने 13 स्वर्ण सहित कुल 39 पदक जीतकर शानदार अभियान समाप्त किया। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के समर्पण को भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देते हुए सोमवार को कहा कि उनकी मेहनत आने वाले वर्षों में युवाओं को प्रेरित करेगी। मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी एक पोस्ट में लिखा, "ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में हमारे खिलाड़ी दल के प्रदर्शन पर गर्व है। खुशी है कि भारत ने 13 स्वर्ण सहित 39 पदक जीते। हमारे पदक विजेताओं को बधाई।"

उन्होंने कहा, "पूरे आयोजन के दौरान हमारे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अद्भुत कौशल, निश्चय और समर्पण दिखाया है। उनकी मेहनत आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी। भविष्य के लिए हमारे पूरे खिलाड़ी दल को मेरी शुभकामनाएं। आशा करता हूं कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहें और देश के लिए गौरव का कारण बनें।" उल्लेखनीय है कि ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का अभियान 39 पदकों के साथ खत्म हुआ। इसमें 13 स्वर्ण पदक शामिल हैं।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम