पीएम मोदी का असम दौरा: राजग की हैट्रिक का दावा करते हुए बोला कांग्रेस पर हमला, मंच से बताई कम्युनल वायलेंस कानून की बारीकियां

असम चुनाव: पीएम मोदी का 'डबल इंजन' और 'हैट्रिक' का दावा

पीएम मोदी का असम दौरा: राजग की हैट्रिक का दावा करते हुए बोला कांग्रेस पर हमला, मंच से बताई कम्युनल वायलेंस कानून की बारीकियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोगामुख में चुनावी हुंकार भरते हुए असम में भाजपा की लगातार तीसरी जीत का दावा किया। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टीकरण और घुसपैठियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। मोदी ने बुनियादी ढांचे, बोगीबील पुल और चाय बागान श्रमिकों के कल्याण को अपनी प्राथमिकता बताते हुए 'विकसित असम' का संकल्प दोहराया।

गोगामुख/डिब्रूगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के गोगामुख में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार की हैट्रिक (लगातार तीसरी जीत) का दावा करते हुये कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि कांग्रेस ने अपने लंबे शासनकाल में ब्रह्मपुत्र नदी के दोनों किनारों को जोड़ने के लिए केवल तीन पुल बनाए, जबकि भारतीय जनता पार्टी-राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (भाजपा-राजग) की 'डबल इंजन' की सरकार ने पिछले 11 वर्षों में पांच नए पुलों का निर्माण कर लोगों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि बोगीबील पुल और भूपेन हजारिका सेतु जैसी परियोजना ने असम के लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है।
 
पीएम मोदी ने कहा कि पहले सर्वानंद सोनोवाल और अब हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम की जनता ने पिछले 10 वर्षों में सेवा और सुशासन का नया दौर देखा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह चुनाव 'विकसित असम से विकसित भारत' बनाने का चुनाव है। पीएम मोदी ने जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ को भाजपा-राजग की जीत का संकेत बताते हुए कहा कि इस बार राज्य में "हैट्रिक" तय है, जबकि कांग्रेस को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी 'हार का शतक' बनाने की ओर बढ़ रही है।

असम चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद पहली जनसभा का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार सेवा करने का अवसर मिला है और अब असम में भी भाजपा सरकार तीसरी बार बनने जा रही है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में जोर देकर कहा, "आज असम की जनता के सामने मैं कांग्रेस की एक चाल का पर्दाफाश करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव से पहले कांग्रेस की केंद्र सरकार ने एक सांप्रदायिक हिंसा (कम्यूनल वायलेंस) कानून बनाने का प्रयास किया था।

इसका मकसद था अपने पक्के वोटबैंक का तुष्टिकरण करना। इस विधेयक में बहुसंख्यकों को दंगे के लिए जिम्मेदार माना गया था और धार्मिक अल्पसंख्यकों को पीड़ित मान लिया गया था। यह विधेयक अपने आप में सांप्रदायिक था, इसलिए भाजपा-राजग ने संसद में यह कानून नहीं बनने दिया।" पीएम मोदी ने कहा कि अब 12 साल बाद कांग्रेस... यहां असम में भी उसी तरह का कानून बनाने की घोषणा कर रही है। उन्होंने कहा कि यह कोई मेरा आरोप नहीं है... बल्कि खुद कांग्रेस के नेता खुलेआम यह घोषणाएं कर रहे हैं। इससे यह एकदम साफ हो जाता है कि कांग्रेस अब सत्ता पाने के लिए कुछ भी कर सकती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुये कहा कि कांग्रेस असम में विदेशियों को बसाना चाहती है और यहां की मूल लोगों को अल्पसंख्यक बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा-राजग सरकार... किसानों, आदिवासियों और हमारे जंगल की जमीन को घुसपैठियों के कब्जे में नहीं रहने देगी। उन्होंने कहा कि अवैध कब्ज़े के खिलाफ भाजपा-राजग सरकार की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा, "असमिया शान और पहचान बनी रहेगी... यह मोदी की गारंटी है।"

Read More ओबीसी आरक्षण पर बंगाल सरकार का बड़ा फैसला: मौजूदा ओबीसी उप-वर्गीकरण रद्द, 66 समुदाय सूची में शामिल

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने डिब्रूगढ़ दौरे के दौरान एक चाय बागान का भी दौरा किया और वहां काम कर रही महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि असम की चाय यहां की आत्मा है, जिसने दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने चाय बागान के श्रमिकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके परिश्रम और समर्पण ने असम का गौरव बढ़ाया है।

Read More कांग्रेस आलाकमान से मिले सतीशन : प्रियंका और राहुल गांधी से की सरकार की प्राथमिकताओं पर चर्चा, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार आए दिल्ली

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पानी के नए कनेक्शनों की फाइलों का लगा अंबार, नियमों में बदलाव की तैयारी पानी के नए कनेक्शनों की फाइलों का लगा अंबार, नियमों में बदलाव की तैयारी
जयपुर शहर में पानी के नए कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा।...
जयपुर में महँगाई का सिलसिला तेज, पेट्रोल-डीजल ने मचाया हड़कंप
नौतपा की शुरुआत के साथ ही भीषण गर्मी का दौर जारी, तेज आंधी और हल्की बारिश के आसार
अब खाड़ी में पैर नहीं फैला सकेगा अमेरिका, खामेनेई ने कहा- नई क्षेत्रीय व्यवस्था का निर्माण करें मुस्लिम देश  
पूर्व सीएम अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- प्रदेश में पेट्रोल डीजल और सीएनजी के बढ़ते दामों एवं खराब होती स्थिति
ग्लोबल मंच पर जनजातीय कला : पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को भेंट किए जनजातीय कला का प्रदर्शन करने वाले उपहार
भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत देने का प्रयास : दाना-पानी उपलब्ध कराने के लिए लगाए परिंडे, आमजन में जीव दया का संदेश देना अभियान का उद्देश्य