राहुल गांधी ने मोहम्मद दीपक को लगाया गले, बोले-साहस की लौ हर युवा में जलनी चाहिए

'मोहब्बत के सिपाही' से मिले राहुल गांधी: कोटद्वार के दीपक की सराहना

राहुल गांधी ने मोहम्मद दीपक को लगाया गले, बोले-साहस की लौ हर युवा में जलनी चाहिए
राहुल गांधी ने सोमवार को कोटद्वार के मोहम्मद दीपक से मुलाकात कर उनके साहस की सराहना की। उन्होंने दीपक को 'मोहब्बत की दुकान का योद्धा' बताते हुए उनके जिम की सदस्यता लेने का वादा किया।

नई दिल्ली। उत्तराखंड के कोटद्वार में रहने वाले मोहम्मद दीपक ने सोमवार को यहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। गौरतलब है कि, कोटद्वार के दीपक पिछले दिनों तब चर्चा में आये जब उनके शहर में एक मुस्लिम बुजुर्ग की दुकान के नाम से बाबा शब्द हटाने को लेकर हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया था। दीपक ने हिंदू संगठनों का विरोध किया तो उनसे नाम पूछा गया तो दीपक ने अपना नाम मोहम्मद दीपक बताया था।

राहुल गांधी ने 10 जनपथ में उनसे मिलने आये दीपक को गले लगाया और उनकी जमकर तारीफ की। कांग्रेस पार्टी ने भी अपने आधिकारिक एक्स पेज पर उनके गले मिलने की तस्वीर देते हुए लिखा दो भाई-मोहब्बत के सिपाही। मोहम्मद दीपक ने एकता, भाईचारे और हिम्मत की वो मिसाल पेश की है-जो देश के हर युवा को अन्याय और नफरत के खिलाफ लडऩे का हौसला देगा। दीपक मोहब्बत की दुकान के योद्धा हैं-पूरे देश को इन पर गर्व है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने सोशल मीडिया एक्स पर दीपक से मुलाकात के बाद लिखा हर इंसान, एक समान, यही है भारतीयता, यही है मोहब्बत की दुकान। उत्तराखंड के भाई मोहम्मद दीपक से मुलाकात-एकता और साहस की ऐसी ही लौ हर भारतीय युवा में जलनी चाहिए। 

Post Comment

Comment List

Latest News

अयोध्या में चढ़ावा चोरी के सरगनाओं को बचाने की चल रही कार्रवाई : आरोपियों के खिलाफ अब तक चार्जशीट भी नहीं हुई दाखिल, जयराम बोले- चढ़ावा चोरी के सरगनाओं को कौन और क्यों बचा रहा? अयोध्या में चढ़ावा चोरी के सरगनाओं को बचाने की चल रही कार्रवाई : आरोपियों के खिलाफ अब तक चार्जशीट भी नहीं हुई दाखिल, जयराम बोले- चढ़ावा चोरी के सरगनाओं को कौन और क्यों बचा रहा?
कांग्रेस ने श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में तीन महीने बाद भी चार्जशीट दाखिल न होने पर भाजपा सरकारों को...
जयपुर के 18 निकायों में भाजपा का 12 और कांग्रेस का 6 में बना बोर्ड, शाहपुरा नगर परिषद में एक वोट से जीती भाजपा
अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामला: 70 नहीं, 105 बार हुई मंदिर में चोरी की घटनाएं, SIT दो दिन में दाखिल करेगी चार्जशीट
टेलीग्राम पर गेम का झांसा : 1.75 लाख की साइबर ठगी, मैसेज लिंक के जरीए जाल में फंसाया
सुअर की किडनी के सहारे 271 दिनों तक जिंदा रहा इंसान: मेडिकल साइंस का चमत्कार, लाखों मरीजों के लिए नई उम्मीद
जल्द ही पूरे प्रदेश से विदाई लेगा मानसून, 21 फीसदी कम बरसा
जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से दुर्व्यवहार: एक आरोपी गिरफ्तार, पांच अन्य की पहचान