झारखंड छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का सीएम हेमंत सोरेन को पत्र, प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने की अपील

भारत का भविष्य देश के युवाओं में है

झारखंड छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का सीएम हेमंत सोरेन को पत्र, प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने की अपील
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने झारखंड में भर्ती परीक्षाओं की गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांगों का समर्थन किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर आंदोलनकारी छात्रों से खुद मुलाकात करने और उनकी समस्याओं व भूख हड़ताल को समाप्त कराने का आग्रह किया है।

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने झारखंड में छात्र आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर प्रदर्शनकारी छात्रों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करने और उनकी मांगों का समाधान निकालने की अपील की है। राहुल गांधी ने गत 14 अगस्त को सोरेन को पत्र लिखा था। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन संविधान में निहित लोकतांत्रिक अधिकारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है और कांग्रेस पार्टी छात्रों के इस अधिकार का पूरा समर्थन करती है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में छात्र राज्य में आयोजित भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण बताते हुए छात्रों की मांगों को जायज करार दिया। पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा गठित समिति के माध्यम से छात्रों के साथ संवाद शुरू किए जाने की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि कई मांगों पर सरकार और छात्रों के बीच सहमति बनी है लेकिन इसके बावजूद आंदोलन जारी है और कुछ छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री सोरेन से प्रदर्शनकारी छात्रों के प्रतिनिधियों से स्वयं मुलाकात करने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे सरकार की प्रतिबद्धता मजबूत होगी और छात्रों की शेष चिंताओं के समाधान का रास्ता साफ होगा। उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य देश के युवाओं में है और संकट की इस घड़ी में उनके साथ खड़ा होना जरूरी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय