छात्रों की गूंज में राहुल बोले- जिज्ञासा सवाल पूछने, नई चीजें जानने की शक्ति देती है

अपनी भाष और संस्कृति पर गर्व करें

छात्रों की गूंज में राहुल बोले- जिज्ञासा सवाल पूछने, नई चीजें जानने की शक्ति देती है
चेन्नई में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्रों से संवाद करते हुए हर विषय पर सवाल पूछने और जिज्ञासा बनाए रखने की प्रेरणा दी। उन्होंने तमिल संस्कृति और भाषा पर गर्व करने की सलाह दी। इससे पहले उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से मुलाकात कर मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की।

चेन्नई। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को यहां छात्रों की गूंज कार्यक्रम में छात्रों से बातचीत की और उनसे सवाल पूछे। उन्होंने पेरियार और तिरुवल्लुवर के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी बात को केवल इसलिए स्वीकार नहीं करना चाहिए कि उसे किसी दूसरे व्यक्ति ने कहा है, बल्कि हर चीज का विश्लेषण करना और उसके बारे में सवाल पूछना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिज्ञासा सवाल पूछने, नई चीजें जानने, कल्पना करने और अपनी पसंद चुनने की शक्ति देती है। कोई भी व्यवसाय, देश, नवाचार, कला, नृत्य या संगीत बेहतर तरीके से करने की शुरुआत एक सवाल से होती है। लोकतंत्र में सवाल पूछना लोगों का अधिकार है और सवालों की रक्षा करना भी जरूरी है।

अपनी भाष और संस्कृति पर गर्व करें

गांधी ने छात्रों से कहा कि उन्हें अपनी भाषा, संस्कृति, परंपरा, इतिहास और जमीन पर गर्व होना चाहिए, क्योंकि यही उनकी जिज्ञासा का आधार हैं। उन्होंने युवाओं से सवाल पूछने और अपनी जिज्ञासा को बनाए रखने का आह्वान किया। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर राहुल गांधी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने दोपहर के भोजन पर मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की। यह मुलाकात एसआईआर विवाद पर मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 15 अक्टूबर को होने वाले विरोध प्रदर्शन से ठीक पहले हुई है। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई। 

Post Comment

Comment List

Latest News

नवरात्रि के शुभारंभ पर पीएम मोदी ने की मां शैलपुत्री की आराधना, देशवासियों के लिए शांति की कामना की नवरात्रि के शुभारंभ पर पीएम मोदी ने की मां शैलपुत्री की आराधना, देशवासियों के लिए शांति की कामना की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पहले दिन मां...
मणिपुर में फिर व्यापक हिंसा, ताजा झड़पों में तीन की मौत; कुकी और नागा हथियारबंद गुट लगातार कर रहे एक दूसरे पर गोलीबारी
त्योहारों में बेहतर यातायात प्रबन्धन की तैयारी : ट्रैफिक पुलिस बनाएगी 2 माह की कार्ययोजनाएं, डीजीपी ने कहा-एक डायवर्जन से दूसरे रास्तों पर न फंसे जाम
दीपके, सौरभ और रांका कोर्ट से रिहा: जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन का ऐलान, CJP नेताओं की रिहाई के बाद दिल्ली में सुरक्षा बढ़ी
युवाओं पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरेगा इंडिया गठबंधन : पहले से अधिक बुलंद करेंगे आवाज, कहा- गुंडागर्दी पर उतरी पुलिस
महिला सुरक्षा पर कांग्रेस को घेरा, राहुल-प्रियंका से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मांगा जवाब
सऊदी अरब  में एयरपोर्ट पर मिसाइल हमला : 12 लोगों की मौत, 300 से अधिक घायल