अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 1300 स्टेशनों का हो रहा पुनर्निर्माण : रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव

अमृत भारत स्टेशन योजना में तेजी

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 1300 स्टेशनों का हो रहा पुनर्निर्माण : रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 1300 से अधिक स्टेशनों का पुनर्निर्माण जारी है, जिनमें 160 स्टेशन पूरी तरह विकसित हो चुके हैं।

नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने लोकसभा में बुधवार को कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 1300 से अधिक स्टेशनों का  पुनर्निर्माण चल रहा है जिसमें 160 स्टेशन का काम पूरा हो चुका है। रेल मंत्री वैष्णव ने प्रश्नकाल के दौरान भारतीय जनता पार्टी के गोडम नागेश के सवाल पर कहा कि देश भर में करीब सात हजार स्टेशन है। स्टेशन का ग्रेड तय करने के लिए वहां सवारियों की आवाजाही पर निर्भर करता है। सरकार ने पुनर्निर्माण करने के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना चलायी है। 

उन्होंने कहा कि1300 से अधिक स्टेशनों का पुनर्निर्माण चल रहा है। एक सौ साठ स्टेशन का काम हो चुका है। पहले स्टेशन की सिर्फ रंगाई पुताई होता था अब आगामी पचास साल जरूरतों के हिसाब से स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। यह एक नयी पहल की गयी है। स्टेशन की पार्किंग को भी विकसित करने का काम किया गया है। 

उन्होंने कहा कि देश भर में हाइजीन पर 11 वर्षों में काफी परिवर्तन आया है। इससे पहले वहां किस तरह का वातावरण था उससे सभी अवगत है। सफाई का अब नया मानक तय किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि स्टेशन विकास बहुत ही कॉम्प्लेक्स काम है। स्टेशन की गतिविधियों को रोके बिना विकास का काम करना है। यातायात को प्रभावित किये बिना ही काम किया जा रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टेशनों का विकास किया जा रहा है। आजादी के बाद पहली बार इस प्रकार का काम स्टेशनों के विकास के लिए किया जा रहा है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान न्यायिक सेवा के अधिकारियों को कार खरीदने के लिए सॉफ्ट लोन सुविधा में संशोधन, वित्त विभाग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश राजस्थान न्यायिक सेवा के अधिकारियों को कार खरीदने के लिए सॉफ्ट लोन सुविधा में संशोधन, वित्त विभाग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
राजस्थान सरकार ने न्यायिक सेवा अधिकारियों के कार खरीद सॉफ्ट लोन दिशा-निर्देश संशोधित। अब अधिकारी हर 10 वर्ष में नई...
सुरक्षा परिषद में खाड़ी देशों पर ईरानी हमले के विरोध में प्रस्ताव पारित; हमलों की जल्द समाप्त करने का किया आह्वान, भारत सहित 130 से ज्यादा देशों ने किया समर्थन
असर खबर का - किसानों को मिला अब बोनस का तोहफा, 16 मार्च से शुरू होगी गेहूं की एमएसपी पर खरीद
महाराष्ट्र विधानसभा बिल्डिंग को मिली बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस जांच शुरू, डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल अलर्ट
घरेलू गैस सिलेण्डर आपूर्ति का पर्याप्त स्टॉक मौजूद : चिंता की जरूरत नहीं, श्रीनिवास ने व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर लगाई रोक
मल्लिकार्जुन खड़गे का आरोप; रसोई गैस की कमी कूटनीतिक विफलता, केंद्र सरकार की नाकामी का खामियाजा 140 करोड़ लोग भुगतने को मजबूर
गुलर बांध का होगा जीर्णोद्धार, पर्यटन सुविधाएं विकसित करने की तैयारी