BMC चुनाव से पहले शरद पवार को बड़ा झटका, राखी जाधव ने थामा भाजपा का दामन
राखी जाधव का भाजपा में प्रवेश
राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) की मुंबई अध्यक्ष राखी जाधव ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की विकास नीतियों पर विश्वास जताया।
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एनसीपी को बड़ा झटका मिला है। जानकारी के अनुसार, बीएमसी चुनाव से पहले शरद पवार गुट की अध्यक्ष राखी जाधव ने भाजपा का दामन थाम लिया है। सूत्रों के अनुसार, राखी जाधव सीट बंटवारे को लेकर काफी समय से पार्टी से नाराज चल रही थी जिसके चलते आज उन्होंने भाजपा विधायक पराग शाह के नेतृत्व में पार्टी ज्वॉइन कर ली। इस मौके पर भाजपा के पूर्व वरिष्ठ नेता प्रकाश मेहता मौजूद थे। पार्टी ज्वॉइन करने के बाद राखी जाधव ने कहा एनसीपी को भला बुरा कहा और कई गंभीर आरोप लगाए।
इस मौके पर राखी जाधव ने पार्टी ज्वॉइन होने को खुशी और स्वागत योग्य घटना बताया। इसके आगे उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व पर मुझे पूरा भरोसा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी की दूरदर्शी और विकासोन्मुखी नीतियों पर और भाजपा मुंबई अध्यक्ष आ. श्री अमित साटम जी के मार्गदर्शन में भाजपा की लोक कल्याणकारी विचारधारा में व्यक्त यह विश्वास बहुत महत्वपूर्ण है।
ऐसा विश्वास है कि उनके सामाजिक और राजनीतिक अनुभव के कारण पार्टी संगठन और मजबूत होगा और लोगों के साथ संवाद और प्रभावी होगा। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राखी जाधव का भारतीय जनता पार्टी में आने पर स्वागत किया।
इसके साथ ही बता दें कि बीएमसी चुनाव के लिए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा की पहली सूची में 66 सीटों पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई है।

Comment List